{"_id":"647ce1fcd22e6374430f77f4","slug":"the-country-will-run-by-the-constitution-not-by-the-decisions-of-khap-panchayats-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1951-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवानों की लड़ाई: राजपूत समाज बोला- खाप पंचायतों के फैसलों से नहीं, संविधान से चलेगा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवानों की लड़ाई: राजपूत समाज बोला- खाप पंचायतों के फैसलों से नहीं, संविधान से चलेगा देश
Mon, 05 Jun 2023 10:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:10 AM IST
सार
राजपूत विकास समिति की बैठक में खाप पंचायतों के फैसलों का विरोध किया।
विज्ञापन
गौरव टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजपूत विकास समिति की बैठक में खाप पंचायतों के फैसलों का विरोध किया। जहां वक्ताओं ने कहा कि देश संविधान और कानून से चलेगा, न की खाप पंचायतों के फैसलों से चलेगा। इसको लेकर ही राजपूत विकास समिति के पदाधिकारी सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
शहर के चमरावल रोड पर अंकुश चौहान के आवास पर राजपूत विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जहां अध्यक्ष ठाकुर राजेश चौहान ने खाप पंचायतों के फैसलों को तालिबानी बताया और बार-बार फैसले लिये जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि राजपूत विकास समिति खाप पंचायतों के फैसलों का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि देश में संविधान और कानून से ही हर मामले में फैसला आता है।
विज्ञापन
उन्होंने बृजभूषण शरण प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि समाज के लोग खाप पंचायतों के फैसलों का नहीं, पहलवानों का सम्मान करते है। बृजभूषण प्रकरण में जो भी दोषी मिले, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। बैठक में अजयवीर सिंह, रमेश कुशवाह, सर्वजीत सिंह, मनोज डायरेक्टर, कुंवर अशोक चौहान, सुरेश मानव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
शेखर चौहान बने युवा अध्यक्ष
राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष ठाकुर राजेश चौहान ने शेखर चौहान को युवा विंग का अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही समाज की आवाज उठाने का आह्वान किया गया।