फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The construction of Bijraul Marg underpass will be completed in two months.

Baghpat News: बिजरौल मार्ग अंडरपास का निर्माण दो महीने में पूरा होगा

Sat, 11 Oct 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The construction of Bijraul Marg underpass will be completed in two months.
परिवहन की खबर से संबं​​​धित। बड़ौत में बिजरौल रोउ पर निर्माणाधीन अंडरपास। संवाद
- अंडरपास निर्माण होने से 50 गांवों के लोगों की समस्या होगी दूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिजरौल मार्ग रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन अंडरपास का निर्माण समय पर पूरा करने के लिए तेज कर दिया गया। यह उम्मीद जताई जा रही है कि निर्माण पूरा होने में दो माह का समय लगेगा। इसके बनने से करीब 50 गांव के लोगों की समस्या दूर होगी।


बिजरौल मार्ग रेलवे फाटक के ऊपर से ओवरब्रिज व इसके नीचे से अंडरपास बनाने का काम किया जा रहा है। ब्रिज का कार्य करीब 80 प्रतिशत व अंडरपास निर्माण लगभग 70 प्रतिशत हो पूरा चुका है। शेष कार्य को तेजी के साथ कार्य करने के लिए रेलवे ने करीब 40 दिन पहले फाटक से पूर्ण रूप से वाहनों का संचालन बंद कर दिया था। यहां से केवल बाइक सवार व पैदल व्यक्ति निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

फाटक से आवागमन बंद होने पर बावली अंडरपास मार्ग व लोहड्डा रजबहे की पटरी पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अंडरपास का शेष कार्य को करीब दो माह में समाप्त कर लिया जाएगा क्योंकि फाटक के एक तरफ का कार्य पूरा हो चुका है। इससे वाहनों का संचालन शुरू होने से बड़ौत, लोहड्डा, जलालपुर , बिजरौल, बामनौली, सिरसली, पुसार, कान्हड़, आदमपुर, ईदरीशपुर, दाहा समेत 50 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

वर्जन --

बिजरौल मार्ग रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जिससे जल्द लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके। - सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed