{"_id":"693c764db52376352001024d","slug":"the-conspiracy-to-derail-a-goods-train-reached-delhi-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-143361-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिल्ली तक गूंजा मालगाड़ी पलटाने की साजिश का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिल्ली तक गूंजा मालगाड़ी पलटाने की साजिश का मामला
विज्ञापन
- बावली-कासिमपुर खेड़ी गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर रखा मिला था पाइप
- रेलवे विभाग ने गठित की टीम, स्थानीय पुलिस भी जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर बावली-कासिमपुर खेड़ी गांव के बीच ट्रैक पर सबमर्सिबल का पाइप रखकर मालगाड़ी को पलटाने की साजिश का मामला दिल्ली तक गूंज उठा है। इसमें रेलवे ने जांच के लिए एक कमेटी गठित की है, वहीं स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
दिल्ली से बागपत होते हुए सूरतगढ़ राजस्थान जा रही मालगाड़ी नंबर यूपीपीएसआरएस-एसटीपीबी को बुधवार रात पलटाने की साजिश थी। साजिश के तहत बावली व कासिमपुर खेड़ी गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर एक पाइप रख दिया गया हालांकि लोको पायलट सुभाष चंद्रा ने मालगाड़ी के इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे रोक लिया। इस मामले में जहां कासिमपुर खेड़ी स्टेशन मास्टर शशि भूषण ने बड़ौत कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, वहीं अब इस मामले में दिल्ली से पूरी रिपोर्ट मांगी गई।
इसके अलावा रेलवे ने एक जांच कमेटी का गठन किया है, जो जल्द ही घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करेगी। जांच के बाद यह टीम अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेगी। वहीं बड़ौत कोतवाली के जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर गई थी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने मेें जुटी हुई है। पाइप रखने वाले का पता लगाया जा रहा है।