{"_id":"5f2d9b9d8ebc3e6a856a3593","slug":"the-congress-roared-on-the-collectorate-for-fee-waiver-baghpat-news-mrt4950749156","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस माफी के लिए कलक्ट्रेट पर गरजे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस माफी के लिए कलक्ट्रेट पर गरजे कांग्रेसी
विज्ञापन
- यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसआई बोर्ड की चार माह की फीस माफ की जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। फीस माफी की मांग को लेकर जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। डीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी के साथ कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में संचालित यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसआई व अन्य बोर्डों के छात्र-छात्राओं की चार माह की फीस माफ करने की मांग की। इन शिक्षण संस्थानों में कार्यरत मान्यता, गैर मान्यता प्राप्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सरकार से कम से कम आठ हजार रुपये प्रति माह सहायता प्रदान की जाए। नए साल की पाठ्य पुस्तकों में कोई बदलाव न किया जाए। बच्चों की ड्रेस बार-बार न बदली जाए, इसके अलावा आदि मांगे रखी। सत्यपाल पथौलिया, हसमत चौधरी, हेमंत कुमार एडवोकेट, सरफराज अहमद एडवोकेट, ओमकार शर्मा, विनोद कुमार, अखतर, वेदप्रकाश गुर्जर, मांगेराम रंछाड आदि मौजूद रहे। उधर, बड़ौत में कांग्रेसियों ने तहसील में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वर्तमान अध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, यशवीर सिंह, कृष्णपाल शर्मा, ओंकार दत्त शर्मा, सचिन देव, मनीष जैन, योगेश सोती, रामकुमार शर्मा, सोनू शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, सोनू, हारूण, साजिद आदि शामिल रहे।