फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The condition of the open gym set up to improve health has deteriorated

Baghpat News: सेहत सुधारने के लिए लगे ओपन जिम की ही हालत बिगड़ी

Fri, 18 Oct 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 18 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
The condition of the open gym set up to improve health has deteriorated
बागपत। गांवों के लोगों की सेहत सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके लगाए गए ओपन जिम की हालत देखरेख के अभाव में खराब हो रही है। किसी गांव में ओपन जिम की मशीनें टूटी पड़ी हैं तो कहीं मशीनों को उखाड़ने के बाद उनको एक तरफ रख दिया है। जिन्हें फिर से लगाना भी जरूरी नहीं समझा। कई गांवों में मशीनों का सामान तक चोरी हो गया है। मशीनों का सामान चोरी होने व उखड़ने के बाद प्रधान व सचिवों ने भी इस तरफ ध्यान तक नहीं दिया है।
विज्ञापन

- गढ़ी कलंजरी गांव में लगा जिम उखाड़कर फेंका
गढी कलंजरी गांव में वर्ष 2022 में ओपन जिम लगाया गया था। यह एक साल तक तो ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे मशीनें टूटने लगीं। इसके बाद ओपन जिम के सामान को कबाड़ में फेंक दिया गया। अभी तक भी ओपन जिम को ठीक तक नहीं किया गया। इससे ग्रामीण अपनी सेहत तक नहीं सुधार पा रहे हैं।
विज्ञापन

- लहचौड़ा व शेखपुरा में टूटी मशीनें
लहचौड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगी ओपन जिम की मशीनें टूटती जा रही है। वहां कई मशीनें भी गायब हैं। मशीनों के टूटने के बाद किसी ने भी कोई ध्यान नहीं दिया है। शेखपुरा गांव में भी ओपन जिम की हालत खराब है। खेल मैदान में ओपन जिम लगवाया गया था, लेकिन यह एक साल भी नहीं चल सका। यहां अधिकतर मशीनें टूटी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नयागांव हमीदाबाद, सिंघावली व बालैनी में झाड़ियों में गुम हुआ
नयागांव हमीदाबाद ने चीनी मिल में ओपन जिम बनाया था, लेकिन वहां सफाई नहीं होने के कारण कूडा पड़ा रहता है। ऐसे में लोग भी ओपन जिम से दूरी बना रहे हैं और मशीनें भी झाड़ियों में गुम होती जा रही हैं। वहीं बालैनी गांव के ओपन जिम की हालत खराब है। वहां भी झाड़ियों के बीच मशीनें गुम हो रहीं हैं। इससे वहां कोई भी मशीनों का प्रयोग नहीं करता है।
- सिंघावली अहीर व हरियाखेड़ा से सामान हुआ चोरी
सिंघावली अहीर गांव में लगे ओपन जिम झाड़ियों के बीच गायब हो गया है। यहां से जिम का सभी मशीनें से चोरी कर ली गई है। यहां सिर्फ लोहे के पाइप खड़े नजर आ रहे हैं। जिम का सामान चोरी होने के बाद भी किसी ने भी इस तरफ ध्यान तक नहीं दिया है। इसके कारण ग्रामीणों ने भी दूरी बना ली है। हरियाखेड़ा गांव में भी कई मशीनों को चोरी कर लिया गया है। यहां दो साल पहले ओपन जिम की स्थापना की गई थी, लेकिन यह ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। दोनों गांव में ओपन जिम अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं।
- गांव में ओपन जिम की हालत खराब है। जिम से सभी मशीनों को चोरी कर लिया गया है और अब यहां सिर्फ लोहे के पाइप ही खड़े हैं। यह भी घास में गायब हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों ने भी जिम से दूरी बना ली है। - अनिल यादव, सिंघावली अहीर
- गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगे ओपन जिम की मशीनें टूटने लगी हैं। यहां स्कूल में जिम का कोई फायदा भी नहीं है। मशीनों के टूटने के कारण ग्रामीण से अपनी सेहत तक नहीं सुधार पा रहे है। - विनोद शर्मा, लहचौड़ा
- गांव में लाखों रुपये खर्च कर ओपन जिम की स्थापना की थी, लेकिन मशीनों के टूटने के बाद इनको कबाड़ में रख दिया गया। इसका ग्रामीणों को कोई फायदा तक नहीं मिल सका। अब प्रधान व सचिव भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे है। - धीरेंद्र कसाना, गढ़ी कलंजरी
- ओपन जिम की मशीनें टूट गई हैं। जिम में जो भी मशीन टूट जाती है, उनका सामान चोरी कर लिया जाता है। यहां देखरेख के अभाव में ही ओपन जिम की हालत खराब हो रही है। अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। - ताहिर अत्री, शेखपुरा

-वर्जन
ग्राम पंचायतों में लगे ओपन जिम की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी प्रधानों व सचिवों को सौंपी गई थी। यदि किसी ग्राम पंचायत में ओपन जिम की मशीनें टूटी है तो उनको ठीक कराया जाएगा। समिति का गठन करने के बाद सूची मंगवाई जाएगी और प्रधानों व सचिवों को इनको ठीक कराने के लिए आदेश दिए जाएंगे। - अखिलेश कुमार चौबे, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed