फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The condition of the industrial sector will improve with three crore rupees.

Baghpat News: औद्योगिक क्षेत्र की तीन करोड़ से सुधरेगी हालत

Wed, 30 Aug 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
The condition of the industrial sector will improve with three crore rupees.
बागपत। औद्योगिक क्षेत्र की हालत सुधारने के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे औद्योगिक क्षेत्र में फुटपाथ की मरम्मत, नालियों की साफ-सफाई, सीएफसी बिल्डिंग की चाहरदीवारी और गेट का निर्माण कराया जाएगा। इनमें कई कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है, जबकि कुछ को मंजूरी मिलनी बाकी है। जिसके बाद जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र का फुटपाथ जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा नालियां भी जगह-जगह से अवरूद्ध होने के कारण जगह-जगह जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई। इसके अलावा सीएफसी (कस्टमर फेसिलिटी सेंटर) की चारदीवारी भी नहीं है। जिससे सीएफसी भवन में चोरी होने का खतरा बना रहता है। जिससे उद्यमियों और श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उद्यमियों ने कई बार अफसरों के सामने समस्याएं भी उठाई। जिस पर यूपीसीडा के अधिकारियों ने गंभीरता दिखाई और औद्योगिक क्षेत्र की हालत सुधारने के लिए कदम उठाया। जिसमें यूपीसीडा की तरफ से औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति सुधारने के लिए निविदा जारी कर दी है।
विज्ञापन

सुंदरीकरण को मिलेगा बढ़ावा
औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे फुटपाथ पर झाड़ियां उगी होने के कारण जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है तो रास्ते बदहाल नजर आते है। रास्तों की साफ-सफाई होने से औद्योगिक क्षेत्र में सुंदरीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन करोड़ रुपये से औद्योगिक क्षेत्र में फुटपाथ, नालियों की साफ-सफाई और गेट लगाने समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। जिससे वहां काफी समस्याएं खत्म हो जाएगी। - आरएस यादव, उप महाप्रबंधक, यूपीसीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed