फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The condition of the connectivity routes of the Chaugama region is dilapidated, passers by

चौगामा क्षेत्र के संपर्क मार्गों की हालत जर्जर, राहगीर परेशान

Wed, 21 Apr 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The condition of the connectivity routes of the Chaugama region is dilapidated, passers by
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। चौगामा क्षेत्र के संपर्क मार्गों की हालत दयनीय हैं। शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान न होने पर अखिल भारतीय गरीब मजदूर किसान पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

चौगामा क्षेत्र में मुख्य मार्ग बड़ौत, मुजफ्फरनगर, दाहा बरनावा आदि से जुडृने वाले करीब दो दर्जन संपर्क मार्गों की हालत बेहद जर्जर है। इन जर्जर मार्गों से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों का गुजरना भी दूभर हो गया है। अखिल भारतीय गरीब किसान मजदूर किसान पार्टी के अध्यक्ष वीरसेन सीलन ने बताया कि बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग से जुड़ने वाले दाहा वाया फौलादनगर-मिलाना मार्ग, भड़ल वाया धनौरा-सरौरा मार्ग, गैडबरा-बोपुरा मार्ग, दाहा-निरपुड़ा मार्ग, दाहा-टीकरी मार्ग, दोघट-टीकरी मार्ग, पुसार वाया आदमपुर-इदरीशपुर मार्ग, दोघट-भगवानपुर आदि की हालत बेहद जर्जर है। इन मार्गों में रोड़ियां उखड़कर गहरे गड्ढे बन गए हैं। मार्गों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराए जाने की कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed