फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The condition of 27 roads will improve with Rs 3.25 crores

Baghpat News: सवा तीन करोड़ से सुधरेगी 27 सड़कों की हालत

Fri, 26 Jan 2024 03:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
The condition of 27 roads will improve with Rs 3.25 crores
बागपत। जिले में 27 सड़कों की हालत सुधारने के लिए तीन करोड़ 25 लाख रुपये बजट खर्च किया जाएगा। इसके लिए शासन से बजट जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने निविदा जारी कर दी है। फरवरी से काम शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सर्वे में जिले की 27 सड़कें जर्जर हालत में मिली थीं, जिनसे गुजरने वाले 60 गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद जर्जर 27 सड़कों को नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए शासन ने तीन करोड़ 25 लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी देते हुए 19 लाख रुपये बजट जारी भी कर दिया। लोक निर्माण विभाग फरवरी माह से काम शुरू कराने की तैयारी में जुट गया। निविदा प्रक्रिया दो फरवरी को खोली जाएगी और उसके बाद सड़कों की हालत सुधारने पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन सड़कों की सुधरेगी हालत
जिले में धौली प्याऊ-चमरावल-सिंघावली पावर हाऊस-बुढसैनी मार्ग, बड़ौत-छपरौली-टांडा मार्ग, बली-टटीरी मार्ग, मेरठ-बागपत हाईवे से जवाहरपुर मेवला मार्ग, बंथला-ढिकौली मार्ग पर सिखेड़ा से मेवला, बली से ब्राह्मण पुट्ठी, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से लधवाड़ी, सरूरपुरकलां से बिहारीपुर, ईदरीशपुर नहर की पटरी से ओसिक्का धनौरा मार्ग, घिटौरा रेलवे लाइन से गाजियाबाद सीमा, बंथला-ढिकौली से विनयपुर मार्ग, खेकड़ा काशीराम आवास के लिए संपर्क मार्ग, मेरठ-बागपत हाईवे से पिलाना मार्ग, कनौली से ढोडरा, जिवाना खास से बासौली मार्ग, बसौद से गौसपुर मार्ग, कैडवा से मवीकलां मार्ग, बड़ौत-टांडा मार्ग से हलालपुर मार्ग की हालत सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद निविदा जारी की गई है। दो फरवरी को निविदा खोली जाएगी। जल्द ही मार्गों की हालत सुधारने पर काम शुरू करा दिया जाएगा। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed