फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The colony's electricity remained off for 16 hours, leaving people thirsty for drinking water.

Baghpat News: 16 घंटे ठप रही कॉलोनी की बिजली, पेयजल को तरसे लोग

Tue, 17 Mar 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The colony's electricity remained off for 16 hours, leaving people thirsty for drinking water.
-चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में लगे एक मात्र हैंडपंप से पानी भरने को होना पड़ा मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बिजरौल रोड स्थित चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में 16 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को पानी तक नहीं मिला और कॉलोनी में लगे मात्र एक हैंडपंप से गुजारा करना पड़ा। बिजली की बार-बार समस्या होने पर लोगों में रोष व्याप्त है।

कॉलोनी के धर्मेंद्र, हंसकुमार, नंदकिशोर, सुनील समेत अन्य लोगों ने बताया कि रविवार रात करीब ग्यारह बजे कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आरोप है कि इसकी कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं की गई। बिजली आपूर्ति ठप रहने से कॉलोनी के सभी लोगों के सामने पेयजल की समस्या बन गई। कॉलोनी में नगर पालिका के पानी की सप्लाई भी नहीं है और पूरी कॉलोनी में मात्र एक हैंडपंप लगाा हुआ है। पानी भरने के लिए लोगों की उस पर भीड़ लग गई। बताया कि शनिवार को भी कॉलोनी की बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे बाधित रही थी। कॉलोनी में सोमवार दोपहर को तीन बजे बिजली आपूर्ति हो सकी।
विज्ञापन


वर्जन ---
मौसम खराब होने से लाइनों में फाल्ट आने के कारण कई जगह पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। फाल्ट ठीक कर लगभग सभी जगहों की आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।- प्रदीप कुमार सोनकर, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed