फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The cold weather has boosted the market for warm clothing, with increased demand for Italian jackets.

Baghpat News: सर्दी से गरमाया गर्म कपड़ों का बाजार, इटालियन जैकेट की बढ़ी मांग

Mon, 22 Dec 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The cold weather has boosted the market for warm clothing, with increased demand for Italian jackets.
बड़ौत। सर्दी का असर बढ़ते ही नगर के बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। जैकेट, ब्लेजर, स्वेटर, ऊनी टी-शर्ट और जर्सी की नई खेप दुकानों पर पहुंचते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। खासतौर पर स्टाइल, फिटिंग और हल्के वॉर्म फैब्रिक के चलते इटालियन जैकेट लोगों की पहली पसंद बनकर उभरी है।
विज्ञापन

युवा ही नहीं, बल्कि नौकरीपेशा वर्ग भी इन जैकेटों की ओर खासा रुझान दिखा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि मौसम में ठंडक आते ही बिक्री में साफ उछाल दिखाई देने लगा है। दुकानों पर नए रंगों और आधुनिक डिजाइनों की मांग बढ़ी है, जिससे बाजार की रौनक लौट आई है। कीमत और क्वालिटी के संतुलन के चलते ग्राहक खुले मन से खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ा व्यापारी डीके जैन का कहना है कि ठंड शुरू होते ही ग्राहकों की आवाजाही तेजी से बढ़ी है। इटालियन जैकेट की मांग सबसे ज्यादा है और शुरुआती दिनों में ही बिक्री उम्मीद से बेहतर रही है। आने वाले समय में बाजार और गर्म होने की उम्मीद है। कपड़ा व्यापारी सुखमाल जैन बताते हैं कि इस बार हल्के लेकिन ज्यादा गर्म रखने वाले कपड़ों को लोग पसंद कर रहे हैं। जैकेट और ब्लेजर की बिक्री लगातार बढ़ रही है और सर्दी बढ़ने के साथ मांग में और इजाफा तय है।
विज्ञापन




--



इस बार इटालियन जैकेट का स्टाइल और फिटिंग काफी बेहतर है। कम वजन में ज्यादा गर्माहट मिलने से युवाओं को ये खास पसंद आ रही हैं। -रवि बालियान
मार्केट में नई डिजाइन और कलर ऑप्शन अच्छे मिले हैं। ऑफिस और कैजुअल दोनों के लिए जैकेट खरीदना फायदे का सौदा लग रहा है। -सुनील तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed