फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The cold night on the highway with the help of bonfire and hookah

अलाव और हुक्के के सहारे हाईवे पर कटी सर्द रात

Sun, 20 Dec 2020 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
The cold night on the highway with the help of bonfire and hookah
अलाव और हुक्के के सहारे हाईवे पर कटी सर्द रात
विज्ञापन

बड़ौत। नये कृषि कानून के विरोध में बड़ौत मेें औद्योगिक पुलिस चौकी के पास दिल्ली-सहारननपुर हाईवे पर लगे तंबू में सर्द हवा के बीच अलाव और हुक्के के सहारे आंदोलनकारी किसानों ने रात काटी। देर रात तक बुजुर्गों और युवा रागिनी सुनते रहे। बिजरौल थांबा चौधरी यशपाल सिंह, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, थांबा ब्रजपाल पट्टी मेहर, दरियाव बड़ौली, गौरव बड़ौत, अभिलाष तोमर, चिराग चौधरी, हरिपाल बड़ौली ने बताया कि किसान मोर्चे पर डटे हैं। हाईवे पर लगे तंबू में धरना स्थल पर सोने वाले बुजुर्गों की सेवा में देर रात तक विश्वास चौधरी, अभिलाष तोमर, चिराग चौधरी, विकास मलिक एडवोकेट, अमरदीप आदि डटे रहे। फतेहपुर पुट्ठी गांव के ग्राम प्रधान आदित्य सोलंकी ने गांव से दूध मंगाया और धरना स्थल पर रात गुजारने वाले लोगों को दूध पिलवाया।
पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे
बड़ौत। सर्द हवां के बीच नये कृषि कानून के विरोध में हाईवे पर लगाएं गए तंबू में धरना स्थल पर रात्रि गुजारने वाले लोगों की सुरक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक व पुलिस कर्मी तैनात रहे। उन्होंने भी अलाव की मदद से रात गुजारी। रात तीन बजे एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक कुमार, तहसीलदार प्रदीप कुमार व कोतवाल ने धरना स्थल का निरीक्षण का हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

तिरंगा झंडा लहराकर भरा युवाओं ने जोश
बड़ौत। धरनास्थल पर युवाओं ने तिरंगा झंडा लहराकर वहां मौजूद लोगों में जोश भरने का काम किया। युवाओं ने कहा हम अपने बुजुर्ग के साथ है। उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि होगा। सरकार को यह कानून वापस लेना होगा। ग्राम प्रधान बड़ौली बिल्लू चौधरी के सौजन्य से धरनास्थल पर मौजूद किसानों और सर्व खाप चौधरियों को खाना खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया समर्थन
बड़ौत। शिक्षक नेता मास्टर जितेंद्र तोमर ने बताया कि नये कृषि कानून के विरोध में बड़ौत मेें औद्योगिक पुलिस चौकी के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चल रहे सर्वखाप चौधरियों के धरने को माध्यमिक शिक्षक संघ अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed