फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The cigarette-smoking baba has arrived in Nirpura village.

Baghpat News: निरपुड़ा गांव में आया सिगरेट वाला बाबा

Wed, 31 Dec 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The cigarette-smoking baba has arrived in Nirpura village.
दोघट(बागपत)। निरपुड़ा गांव में कई महीनों से एक सिगरेट वाला बाबा आ गया है, जो सिगरेट के धुएं से लोगों की बीमारियां दूर करने का दावा कर रहा है। सिगरेट वाले बाबा के पास आसपास के जिलों के ही नहीं, बल्कि दिल्ली व हरियाणा तक के लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सिगरेट वाले बाबा का नाम काफी चर्चाओं में चल रहा है, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सिगरेट वाला बाबा सिगरेट में कश लगाकर उसके धुएं से सिरदर्द, बुखार समेत अन्य बीमारियां ठीक करने का दावा कर रहा है। निरपुड़ा में रोजाना सिगरेट वाले बाबा का दरबार सज जाता है और वहां लोग अपनी बीमारी ठीक कराने पहुंच जाते हैं। उसकी एक शर्त यह भी है कि उसके दरबार में प्रसाद में सिगरेट और बताशे बांटे जाएंगे। यह भी बाहर से नहीं लाए जाएंगे और उसी जगह से मिलेंगे। अब इसे अंधविश्वास कहा जाए या श्रद्धा कि मंगलवार को सिगरेट वाले बाबा से अपनी बीमारी का उपचार कराने के लिए दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य जगहों से लोग पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सिगरेट वाले बाबा के दरबार में आने वाले लोगों को 100 रुपये की पर्ची कटवानी पड़ती है और इमरजेंसी में 300 रुपये की पर्ची काटी जा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि जो युवक खुद को सिगरेट वाला बाबा बता रहा है, अब से पहले वो बड़ौत में काम करता था। अब भी गांव में नहीं रहता है और गांव में कुछ घंटे रहने के बाद वापस बड़ौत चला जाता है।
विज्ञापन

---
वर्जन-यह मामला जानकारी में नहीं था, अब इसका पता चला है। सिगरेट के धुएं से कभी बीमारी ठीक नहीं होती, अगर कोई बीमारी ठीक करने का दावा कर रहा है तो वह गलत है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. तीरथलाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन-सिगरेट वाले बाबा के बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -विजय कुमार, सीओ बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed