फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The businessman's family was held hostage and Rs 6.20 lakh and jewellery were looted

Baghpat News: व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर 6.20 लाख रुपये व जेवर लूटे

Sat, 03 Aug 2024 04:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 03 Aug 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
The businessman's family was held hostage and Rs 6.20 lakh and jewellery were looted
ये ही था बदमाश जो सबसे ज्यादा बोल रहा था जिसने हमारे साथ लूटपाठ की:- बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले
बागपत। शहर के सबसे व्यस्त बड़ा बाजार के सामने मुगलपुरा मोहल्ले में शुक्रवार शाम को किराना व्यापारी विजय कुमार गुप्ता के परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने 6.20 लाख रुपये व जेवर लूट लिए। व्यापारी की पुत्रवधू जूही ने हिम्मत दिखाते हुए खिड़की खोलकर शोर मचाया तो रुपये व जेवर साथ लेकर बदमाश छत के रास्ते से भाग गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

मुगलपुरा मोहल्ले के रहने वाले विजय कुमार गुप्ता की टेलीफोन एक्सचेंज के पास थोक की किराना के सामान की दुकान है। विजय और उनका बेटा अर्पित गुप्ता शुक्रवार शाम को दुकान पर थे। उनके मकान में नीचे दुकानें बनी हुईं हैं जो किराये पर दी हुई हैं और दूसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। मकान में उनकी पत्नी अनीता, पुत्रवधू जूही व पौत्र छह वर्षीय अनुभव व तीन वर्षीय चैतन्य थे।
विज्ञापन

जूही ने बताया कि शाम को करीब साढ़े छह बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया तो बेटे अनुभव ने दरवाजा खोल दिया। मगर कोई दिखाई नहीं दिया तो दरवाजा बंद कर दिया। मगर दोबारा दरवाजा खटखटाया तो उसे खोलते ही तीन बदमाश उसे धक्का देकर अंदर घुस गए। उन तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और चाकू लिए हुए थे जो उनकी गर्दन पर रख दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चंद मिनट बाद ही एक अन्य बदमाश घर में घुस गया। उन चारों ने घर में रखे रुपयों के बारे में नहीं बताने पर गर्दन काटने की धमकी दी तो बच्चे अनुभव ने अपनी दादी के पर्स के बारे में बता दिया। उस पर्स में करीब बीस हजार रखे थे जो बदमाश ने ले लिए।
- पर्स के नीचे रखे थैले में थे छह लाख रुपये, वह भी उठाया
पर्स के नीचे ही दूसरा थैला था। उस थैले में छह लाख रुपये रखे थे जो आठ दिन से रास्ते बंद होने के कारण दुकान से एकत्र करके मेरठ मंडी में पहुंचाने थे। वह भी बदमाशों ने निकाल लिए और जूही के गले से मंगलसूत्र व नाक से सोने की नथ भी निकाल ली। इसके बाद भी बदमाश जूही से और रुपयों के बारे में पूछते रहे और उसके घर में बाकी कुछ नहीं होने की बात कहने पर मुंह दबाकर मारने का प्रयास किया। जूही और अनीता ने विरोध किया तो बदमाश पीछे हट गया। इससे अनीता के हाथ और मुंह पर चाकू लग गया। इसके बाद दो बदमाशों ने सास-बहू की गर्दन पर चाकू रखे रखा और एक बच्चे को तीसरी मंजिल पर लेकर गए। जहां पूजा के मंदिर में श्रीकृष्ण की मूर्ति के बैठने को रखी गद्दी को चांदी की समझकर उठा लिया।
- जूही ने हिम्मत दिखाई, खिड़की खोलकर शोर मचाया
जूही ने हिम्मत दिखाकर खिडक़ी खोलकर शोर मचा दिया और बदमाश को धक्का देकर मुख्य दरवाजा भी खोल दिया। इससे बाजार में जाने वाले मस्जिद में ऊपर बैठे लोग शोर मचाकर घर की तरफ आए। तभी बदमाश छत के रास्ते से रुपये व जेवर साथ लेकर भाग गए। वह बच्चे अनुभव को भी गर्दन पर चाकू रखकर साथ ले गए और उसे छत पर छोड़कर गए।

इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस के छानबीन करने पर छत पर एक चाकू, मुंह पर बांधे गए तीन रूमाल, एक टोपी मिली है। इसके अलावा सास-बहू से पूछताछ के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। सीओ हरीश भदौरिया के अनुसार बाजार में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और बदमाशों को पकडक़र घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed