{"_id":"5fce75578ebc3ecf6e49fc1f","slug":"the-bus-and-three-cars-of-devotees-collided-with-the-truck-parked-on-epe-kahkra-news-mrt5145458195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीई पर खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की बस और तीन कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीई पर खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की बस और तीन कार
विज्ञापन
ईपीई पर सडक दुर्घटना मे क्षतिग्रस्त यात्री बस
- फोटो : KAHKRA
सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर हुआ हादसा
आठ लोग घायल, पुलिस ने सभी को गाजियाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। घने कोहरे के कारण सोमवार की सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) पर बड़ागांव के पास खडे़ एक ट्रक से जयपुर से हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं की बस टकरा गई। बस के पीछे आ रही तीन कार भी दोनों वाहनों से टकरा गई। हादसे में जहां बस और कार क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं इन वाहनों में सवार आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए गाजियाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे हरियाणा की ओर से आ रही एक बस घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर बड़ा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बस के पीछे आ रही तीन कार भी बस व ट्रक से टकरा गई। बस राजस्थान के जयपुर से हरिद्वार जा रही थी, जिसमें 30 यात्री सवार थे। हादसे में राजस्थान निवासी बस चालक कर्णसिंह, यात्री मुकेश, नितिन, दिनेश निवासी जयपुर घायल हो गए। इसके अलावा गाजियाबाद जा रहे फोर्ड फिगो कार चालक आकाश निवासी पानीपत, ऑल्टो कार सवार भूपेश, सुमित और धीरज निवासी सोनीपत घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को गाजियाबाद के विनायक अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।
कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी को घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत में सुधार है। हादसे के संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।