फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The bridge will be demolished in the first week of June for widening.

Baghpat News: चौड़ीकरण के लिए जून के पहले सप्ताह में तोड़ा जाएगा पुल

Mon, 11 May 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The bridge will be demolished in the first week of June for widening.
चौड़ीकरण के लिए जून के पहले सप्ताह में तोड़ा जाएगा पुल
विज्ञापन

- पुल के टूटने से निर्माण होने तक बढ़ेगी वाहन चालकों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छपरौली मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पर बने पुल को जून माह के पहले सप्ताह में तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। इसके टूटने से क्षेत्र के 15 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पुल के चौड़ीकरण के लिए यह कदम उठाया जा रहा है, जिसके पूरा होने में कई माह का समय लगेगा।

पुल के निर्माण कार्य पूरा होने तक भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इस मार्ग से केवल बाइक और कार जैसे हल्के वाहन ही निकल पाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, पुल निर्माण में कई माह का समय लगने की संभावना है। इस दौरान मलकपुर, लोयन, चौबली, सिनौली, नंगला, शेरपुर, लुहारा, तिलवाड़ा, छपरौली, कुर्डी सहित 15 से अधिक गांवों के लोग प्रभावित होंगे। इन गांवों के निवासियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। पुल तोड़ने से पहले एक अस्थायी पुल बनाया गया था। हालांकि, नहर में पानी का स्तर बढ़ने के कारण उसे दो दिन पहले तोड़ना पड़ा। प्रशासन जल्द ही इस अस्थायी पुल का दोबारा निर्माण करेगा ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके। इसके बाद ही स्थायी पुल को तोड़ने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

वर्जन---

चौड़ीकरण के लिए पूर्वी यमुना नहर पर बने पुल को पहले तोड़ा जाएगा, इसके बाद निर्माण शुरू किया जाएगा। जिस पर 15 से 20 दिनों के अंदर काम शुरू कर दिया जाएगा। -अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed