{"_id":"67f816c285d10ef9b40a94cc","slug":"the-body-was-murdered-and-burnt-in-the-crematorium-baghpat-news-c-28-1-bag1001-129560-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हत्या कर शव श्मशान में जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हत्या कर शव श्मशान में जलाया
Fri, 11 Apr 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
हत्या की खबर से संबंधित फोटो। बागपत कोतवाली में सचिन शर्मा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए ग
बागपत। महिला से अनैतिक संबंधों को लेकर ट्योढ़ी गांव के किसान सचिन शर्मा (32) को सिसाना गांव बुलाकर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद बाइक पर शव ले जाकर संतोषपुर गांव के श्मशान घाट में फेंककर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने सिसाना गांव के युवक, उसकी पत्नी व ट्योढ़ी की रहने वाली साली समेत चार को गिरफ्तार किया।
ट्योढ़ी गांव के सचिन शर्मा की हत्या में पुलिस ने सिसाना गांव के वीरेंद्र, उसकी पत्नी सुमन, साली मीनाक्षी और दोस्त शहनवाज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र ने बताया कि उसकी ट्योढ़ी गांव में ससुराल है और मृतक सचिन शर्मा के उसकी साली मीनाक्षी के साथ संबंध थे। दोनों शादीशुदा है और उनके बीच कई बार झगड़ा होता रहता था। इसके बाद सचिन उसकी पत्नी के पास भी फोन कर देता था, जिससे वह परेशान थे।
सात अप्रैल को उसकी पत्नी ने मीनाक्षी से मुलाकात कराने के बहाने सचिन शर्मा को सिसाना गांव में घर पर बुलाया। वहां पर दोनों के बीच बातचीत होने लगी तो सचिन और मीनाक्षी में वहां भी झगड़ा हो गया। उसकी पत्नी ने फोन करके इस बारे में बताया तो वह भी घर पहुंच गया। वहां झगड़ा बढ़ने पर उन्होंने लाठी डंडों से सचिन की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इससे उसकी मौत हो गई। उसने अपने साथी शहनवाज को बुलाया और बाइक पर शव लादकर संतोषपुर के श्मशान घाट में पहुंचे। वहां पर बाइक से पेट्रोल डालकर आग लगाकर वापस घर आ गए।