{"_id":"5813a2a84f1c1bac52bc4065","slug":"the-body-was-burned-after-the-killing-knockout-brick-bitode","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से पीटकर हत्या के बाद बिटौड़े में जलाया था शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट से पीटकर हत्या के बाद बिटौड़े में जलाया था शव
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
ईडी ने नारंग की दो करोड़ उनतीस लाख चवालीस हजार से ज्यादा की संपत्ति एवं बैंक धनराशि को जब्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हमीदाबाद उर्फ नयागांव में बिटौड़े में जलाए गए युवक नसीम के शव मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों की माने तो वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इनमें से एक युवक नसीम को लोनी से बहाने से लेकर हमीदाबाद आया। यहां नसीम को खेत में ले जाकर पहले शराब पिलाई और फिर ईंटों से पीट-पीटकर उसकी हत्या की। घटना का किसी को न पता चले, इसलिए शव को बिटौड़े में जला दिया था।
हमीदाबाद गांव में सोमवार रात बिटौड़े में युवक का जला हुआ शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मंगलवार रात शव की शनाख्त लोनी के फल विक्रेता नसीम के रूप में हुई थी। पुलिस तभी से ही केस के खुलासे के प्रयास में लगी हुई है। इसके लिए पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। शुक्रवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस सूत्रों की माने तो सोमवार शाम करीब तीन बजे नसीम को उसका दोस्त (लोनी निवासी) बहाने से हमीदाबाद लेकर आया था।
नसीम को उसका दोस्त, हमीदाबाद गांव के एक युवक के साथ मिलकर हमीदाबाद गांव के पास स्थित एक खेत में ले गए थे। वहां पर उन्होंने शराब पी। नसीम को ज्यादा शराब पिलाकर नशे में कर दिया था। उसके बाद उसकी ईट से पीट-पीटकर हत्या की। बाद में शव को बाइक पर रखकर बिटौड़े के पास लेकर पहुंचे और बिटौड़े में शव रखकर आग लगा दी थी। सीओ राजवीर सिंह का कहना है कि नसीम की हत्या के संबंध में कई अहम जानकारी मिली है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बच्चा पैदा होने की खुशी में दी थी दावत
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नसीम को उसके दोस्तों ने एक महिला के बच्चा पैदा होने की खुशी में दावत देने के बहाने शराब पिलाई थी।
रंजिश या प्रेम प्रसंग बनी नसीम की हत्या का कारण
बागपत। पुलिस सूत्रों की माने तो नसीम की हत्या रंजिश या प्रेम प्रसंग में की गई है। इसका सहीं पता केस के खुलासा होने के बाद ही चलेगा। हालांकि नसीम के परिजनों का कहना है कि मृतक युवक का किसी से प्रेम प्रसंग नहीं था।