फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The body of the student was found hanging from a noose in the room

Baghpat News: कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव

Tue, 21 May 2024 05:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 21 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
The body of the student was found hanging from a noose in the room
खेकड़ा। कस्बे की नालापार बस्ती के धोबियान मोहल्ले में सोमवार शाम एक छात्रा वासिबा (19) ने घर में कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे पर लटका देखकर चचेरे भाई जाहिद ने दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा तो फोरेंसिक टीम ने भी वहां जांच की।
विज्ञापन

इकरा का पिता नासिर मोहल्ले में परचून की दुकान करता है। वह सोमवार सुबह पत्नी के साथ मौजपुर दिल्ली रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। घर में उसकी बड़ी बेटी सुल्ताना, वासिबा और छोटी बेटी इकरा थी। तीनों बहन मकान में नीचे थी और सोमवार की शाम करीब पांच बजे वासिबा नीचे से ऊपर कमरे में चली गई। कमरे का गेट अंदर से बंद करके पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटक गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके नीचे नहीं आने पर दोनों बहनों ने ऊपर जाकर देखा तो कमरे का गेट बंद था। अपने चचेरे भाई जाहिद को बुलाकर गेट तुड़वाया। वासिबा का शव फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर परिजन भी शादी समारोह से वापस आ गए। युवती के पिता नासिर का कहना है कि बेटी के फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं लग सका। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लगने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वासिबा ने 73 प्रतिशत अंक के साथ पास की 12वीं की परीक्षा
नासिर की बेटी वासिबा कस्बेे के जैन इंटर काॅलेज में पढ़ती थी। हाल ही में उसने यूपी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा 73 प्रतिशत अंक से पास की थी। परिजनों और मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वासिबा पढ़ाई में काफी अच्छी थी। लेकिन अचानक उसने यह कदम आखिर क्यों उठाया। यह परिजनों व अन्य किसी की समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed