फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The body of Shubham of Baoli was found on the railway track near Ambala Cantt.

Baghpat News: अंबाला कैंट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला बावली के शुभम का शव

Sun, 23 Nov 2025 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The body of Shubham of Baoli was found on the railway track near Ambala Cantt.
-परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग उठाई
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बावली गांव के शुभम (25) का शव अंबाला कैंट के पास शुक्रवार रात रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शुभम पिछले पांच साल से अंबाला स्थित एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी था। परिजनों ने उसकी हत्या की आंशका जताते हुए जांच की मांग की।

बावली गांव के किसान रविन्द्र के अनुसार उनका बड़ा बेटा शुभम पिछले पांच साल से अंबाला की एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी था और छोटा भाई आयुष इंटरमीडिएट में पढ़ता है। उन्होंने बताया कि उनको शुभम का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना दी गई तो वह अंबाला में पहुंचे। वहां पता चला कि शुभम के सिर पर काफी चोट लगी हुई है, उनको आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका गया है। इसलिए उन्होंने जांच की मांग उठाई। वहीं अंबाला जीआरपी के अनुसार शुभम रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुभम के परिवार में पिता व भाई के अलावा मां बिमलेश, बहन राखी और अंशिका है। शुभम नौकरी करके परिवार का गुजारा करने में अपने पिता का सहयोग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed