{"_id":"69123a8d75f6a455830280c5","slug":"the-body-of-rld-worker-vishu-tomar-of-bamnauli-was-found-in-loni-on-november-4-baghpat-news-c-28-1-bag1001-141650-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चार नवंबर को लोनी में मिला था बामनौली के रालोद कार्यकर्ता विशु तोमर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चार नवंबर को लोनी में मिला था बामनौली के रालोद कार्यकर्ता विशु तोमर का शव
विज्ञापन
- पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस में कर दिया अंतिम संस्कार, फोटो में शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बामनौली गांव से लापता रालोद कार्यकर्ता विशु तोमर (52) का शव चार नवंबर को गाजियाबाद जिले के लोनी के खन्नानगर में एक प्लॉट में पड़ा मिला था। उसकी पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। विशु के शव के फोटो देखकर परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया।
बामनौली गांव निवासी नरेश तोमर ने सात नवंबर को थाने में अपने भतीजे रालोद कार्यकर्ता विशु तोमर की गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने विशु के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और मोबाइल की सीडीआर निकलवाई तो विशु की अंतिम लोकेशन गाजियाबाद जिले के लोनी के खन्नानगर में मिली। जांच कर रहे एसआई ब्रजेश पुनिया सोमवार को अंकुर विहार थाने में पहुंचे। वहां विशु के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि चार नवंबर को एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। उसके फोटो देखकर परिजनों ने विशु के रूप में पहचान की।
अंकुर विहार थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि तीन दिन बाद पहचान नहीं होने पर लावारिस में अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में जांच अधिकारी ब्रजेश पुनिया ने बताया कि फोटो देखकर अंकुर की पिटाई होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- फोन करके बुलाया
बामनौली गांव निवासी विनय कुमार ने बताया कि तीन नवंबर को उसके भाई विशु के पास फोन आया और वह बाइक लेकर चला गया। विनय ने फोन कर विशु को बुलाने और फिर उसकी पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। विशु दो भाइयों में छोटा था। अब उनके परिवार में पिता उमेश, मां संतोष, भाई विनय कुमार और चाचा नरेश तोमर रह गए हैं।