फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The birth anniversary of Sanmati Sagar Maharaj was celebrated.

Baghpat News: सन्मति सागर महाराज का अवतरण दिवस मनाया

Mon, 26 Jan 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The birth anniversary of Sanmati Sagar Maharaj was celebrated.
-बड़ौत के अजितनाथ सभागार में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जैन संत विमर्श सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में रविवार को नगर के अजितनाथ सभागार में सन्मति सागर महाराज का अवतरण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में जैन संत विमर्श सागर महाराज ने कहा कि सन्मति सागर का संपूर्ण जीवन त्याग, तप और आत्मकल्याण का उदाहरण है। उनके आदर्श आज के भौतिकतावादी युग में समाज को सही दिशा दिखाने वाले हैं। उन्होंने अपने तपोबल और साधना से न केवल जैन समाज, बल्कि समूचे मानव समाज को अहिंसा, सत्य और संयम का मार्ग दिखाया है। जीवन में आत्मशुद्धि, नैतिकता और अनुशासन को सर्वोच्च स्थान दिया। वहां श्रद्धालुओं ने भजन, स्तुति और वंदना के माध्यम से आचार्य के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। अजितनाथ साधु सेवा समिति ने उनके धर्म प्रभावना के लिए मंगल कामना की। इस मौके पर महेंद्र जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, नवीन जैन, संजीव जैन, अनिल जैन, संजय जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed