फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The benefits of natural farming should be told to the farmers in live broadcast

लाइव प्रसारण में किसानों को बताए प्राकृतिक खेती के फायदे

Thu, 16 Dec 2021 07:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
The benefits of natural farming should be told to the farmers in live broadcast
बागपत ब्लॉक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को वर्चुअली एलईडी के माध्यम प्रसारण देखते किसान व महि - फोटो : BAGHPAT
किसानों ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर आदि को ध्यानपूर्वक सुना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/बिनौली/खेकड़ा। किसानों की आय दोगुना करने के लिए आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) के तहत सभी ब्लॉक में गोष्ठी हुई। बागपत, बड़ौत, बिनौली, खेकड़ा विकास खंड में हुई गोष्ठी में किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम प्राकृतिक खेती का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने किसानों को रासायनिक खेती के बजाए प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देववृत ने किसानों को गौमूत्र और गोबर से जीवामृत तैयार करने के बारे में जानकारी दी। गृहमंत्री अमित शाह ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण व मानव जीवन के लाभप्रद है। इस गोष्ठी में सभी विकास खंडों में लगभग दो सौ किसानों ने भाग लिया। बड़ौत ब्लाक में भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी, पालिका चेयरमैन अमित राणा, धूम सिंह चेयरमैन, विक्रम राणा, अशोक सिंह, मेघराज, लक्ष्मण सिंह, प्रवेश त्यागी, संजय कुमार, बीडीओ ज्योति बाला, नोडल अधिकारी एवं एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिनौली ब्लाक में जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रितेंद्र चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, मंडल अध्यक्ष राजीव धामा, दीपक ठाकुर ने किसानों को सरकार की लाभकारी योजनाओं को विस्तार से बताया। इस अवसर पर बीडीओ बिनौली राजीव कुमार, प्रबंध निदेशक सहकारिता धर्मबीर सिंह राणा, योगेंद्र मलिक, एडीओ कृषि संजय कुमार, अमित तितरोदा, विनोद देशवाल, रविंद्र छिल्लर, नरेंद्र राणा, अनीश कुरैशी, बाबूराम, नितिन राजपूत आदि उपस्थित रहे। उधर, खेकड़ा खंड विकास कार्यालय में लगाई गई बडी स्क्रीन पर किसानों ने प्रधानमंत्री की बातों को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed