फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The auspicious entry of Jain saints will take place in Chhaprauli on March 1.

Baghpat News: छपरौली में एक मार्च को होगा जैन संतों का मंगल प्रवेश

Tue, 27 Feb 2024 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
The auspicious entry of Jain saints will take place in Chhaprauli on March 1.
-दो से चार मार्च तक मंदिर में कराया जाएगा जिनसहस्रनाम विधान का आयोजन
विज्ञापन

फोटो - 8
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में धर्म सभा हुई। इसमें एक मार्च को नगर में जैन संतों के मंगल प्रवेश को लेकर तैयारी करने को लेकर चर्चा की गई।

सभा में संजीव जैन ने कहा कि एक को कस्बे में आचार्य श्री 108 वसुनंन्दी महाराज के परम शिष्य युगल मुनि श्री 108 शिवानंद महाराज व मुनि श्री 108 प्रशमानन्द महाराज का मंगल प्रवेश होगा। श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर में दो से चार मार्च तक संगीतमय श्री जिनसहस्रनाम विधान का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी अमित जैन ने बताया कि इस विधान में 1008 नामों से भगवान की पूजा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक तीर्थंकर के समय में इंद्र ने 1008 नामों से भगवान का पूजन किया था। सभा में पीयूष जैन, अजय जैन, प्रिंस जैन, राकेश जैन, मोनू जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, आशु जैन, यश जैन, राहुल जैन, मनोज जैन, अमित जैन, प्रदीप जैन आदि जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed