{"_id":"676027072ca4ccb23b01901f","slug":"the-attackers-in-the-wedding-procession-are-threatening-for-a-compromise-baghpat-news-c-28-1-bag1001-123413-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बरात में हमला करने वाले समझौते के लिए दिलवा रहे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बरात में हमला करने वाले समझौते के लिए दिलवा रहे धमकी
विज्ञापन
-आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी से शिकायत करेगा मीतली गांव का पीड़ित पक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मीतली से गाधी गांव गई बरात में दूल्हे के परिवार पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, जो समझौते के लिए अब पीड़ित पक्ष और उनके रिश्तेदारों को धमकी दिलवा रहे हैं। उधर, पीड़ित पक्ष का कहना है कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिलेंगे।
मीतली गांव के रहने वाले जोगेंद्र ने बताया कि 28 नवंबर को उसके भतीजे विशाल की बरात गाधी गांव गई थी। चढ़त में बरात में गए कुछ युवकों ने युवतियों और महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे किए तो वहां हंगामा हो गया। उन्होंने अश्लील इशारे करने वाले युवकों को बरात से वापस भेज दिया तो उन्होंने गांव से युवक बुलाकर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। इसमें जोगेंद्र, विपिन, अंकित, आदित्य, अश्वनी समेत कई घायल हो गए। उन्होंने गांव के ही साहिल, दीपू, लालू, प्रिंस, अंश, अभिषेक, बंटी, बल्ली और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए। समझौता नहीं करने पर आरोपी परिजनों और रिश्तेदारों को धमकी दिलवा रहे हैं। उधर, काेतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।