{"_id":"605388f68ebc3ec39c36cb09","slug":"the-appearance-of-the-district-changed-in-four-years-began-to-develop-wings-baghpat-news-mrt53056179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में बदल गई जिले की सूरत, लगे विकास को पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल में बदल गई जिले की सूरत, लगे विकास को पंख
विज्ञापन
बागपत में तैयार हुआ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछ गया सड़कों का जाल, मीतली गांव में मेडिकल कॉलेज और स्टेडियम की सौगात
बागपत जिला मुख्यालय पर बस अड्डा नहीं बन सका, दो पॉलिटेक्निक कॉलेजों का निर्माण भी अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा हो गया। चुनाव के दौरान किए गए कई वायदे पूरे हुए हैं, लेकिन कई अभी भी अधूरे हैं। जिले में सड़कों का जाल बिछ गया है। मेरठ-बागपत हाईवे का निर्माण चल रहा है और बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिले को मेडिकल कॉलेज, आईटीआई, राजकीय कॉलेज और स्टेडियम की सौगात मिली है तो छपरौली में यमुना पुल के अलावा किरठल और कोताना में राजकीय पॉलिटेक्निक का निर्माण अधूरा है। बड़ौत में कृषि यूनिवर्सिटी की मांग की जा रही है। उधर, विपक्ष का कहना है कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी है। सरकार महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम साबित हुई है और अपराध का ग्राफ भी बढ़ा है। गरीब, किसान और मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
जिले को क्या मिला खास
- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण कार्य शुरू।
- बागपत-मेरठ हाईवे को मंजूरी, निर्माण शुरू।
- कंडेरा गांव में कृष्णा नदी पर 6.61 करोड़ से पुल निर्माण।
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 75.30 किमी सड़क का निर्माण।
- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में 7330 लोगों को आवास।
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजपुर निनाना का निर्माण कार्य।
- रमाला चीनी मिल का दोहरीकरण।
- बावली गांव में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण।
- बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग का निर्माण।
- मीतली में स्टेडियम और मेडिकल कॉलेज की सौगात
- पाबला में राजकीय डिग्री कालेज और खट्टा प्रह्लादपुर में आईटीआई का निर्माण।
- बावली में केंद्रीय विद्यालय
- चांदनहेड़ी गांव में संस्कृति पद्धति के विद्यालय का निर्माण
- बागपत में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और बड़ौत में ट्रीटमेंट प्लांट का इसी वर्ष पूरा होगा निर्माण
---------------
काम जो आज भी अधूरे
- बागपत जिला मुख्यालय पर बस अड्डा नहीं
- छपरौली में यमुना नदी पुल का निर्माण अधूरा
- बागपत तक मेट्रो व रैपिड रेल की मांग भी पूरी नहीं
- बागपत चीनी मिल का दोहरीकरण नहीं हुआ
- किरठल और कोताना के पॉलिटेक्निक का निर्माण अधूरा
क्या कहते है जनप्रतिनिधी -
भाजपा सरकार में जिले के विकास को पंख लगे है। हाईवे और सड़कों की सूरत बदल गई है। विकास के क्षेत्र में जिले की रैकिंग में सुधार हुआ है। - सूरजपाल सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
-----------
भाजपा सरकार ने सपा सरकार में कराए गए कार्यों के फीता काटने का कार्य किया है। पिछले चार साल में महंगाई बढ़ने से जनता परेशान है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। - मनोज चौधरी, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी।
विज्ञापन
----------
प्रदेश में महंगाई और अपराध बढ़ा है। सरकार ने जनता गन्ने का भुगतान न होने से किसान परेशान है। आए दिन हत्याएं हो रही है। सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। - डॉ जगपाल तेवतिया, जिलाध्यक्ष रालोद।
-----------
प्रदेश सरकार के कार्यकाल में योजना और नीति नही है। बेरोजगारी बढ़ी है। अपराध का ग्राफ निरंतर बढ़ा है। किसान और मजदूर वर्ग परेशान है। - यूनुस चौधरी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।