फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The aggrieved farmer again started the sit-in

समस्या का समाधान न होने पर किसान ने दोबारा फिर किया धरना शुरू

Mon, 07 Jun 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
The aggrieved farmer again started the sit-in
बिनौली। नौ सौ मीटर कृषि भूमि कम कर दिए जाने से क्षुब्ध जिवाना गुलियान के एक किसान ने सोमवार को दोबारा से अपने खेत पर धरना शुरू कर दिया है। जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान गांव निवासी किसान हरेंद्र पुत्र भंवर सिंह ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने उसके पड़ोसी किसान से मिलकर पैमाइश में उसकी नौ सौ मीटर कृषि भूमि कम कर दी है। वहां कई वर्षों से मौजूद चकरोड को राजस्व विभाग अब उसके खेत से निकलवाना चाहता है। विपक्षी किसान ने उसके खेत में खड़े विद्युत खंभे के जोड़े व नलकूप के हौज तथा पुरानी चकरोड को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित किसान की आत्मदाह की चेतावनी पर राजस्व विभाग ने स्थिति को ज्यों त्यों बनी रहने के आदेश दिए थे किंतु विपक्षी किसान आए दिन उसके नलकूप के हौज को तोड़ने की कोशिश करता है।
विज्ञापन

किसान हरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग अब उसकी सुनवाई नहीं कर रहा है। क्षुब्ध किसान ने बीते माह एसडीएम बड़ौत को प्रार्थना पत्र देकर धरना शुरू किया था। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल रामपाल यादव, सुरेश चंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह आदि राजस्वकर्मियों की टीम वहां पहुंची थी। किसान को समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था, लेकिन उस दिन आज कोई भी राजस्वकर्मी किसान के पास नही पहुंचा। इससे किसान आहत है। किसान ने सोमवार को दोबारा फिर से धरना शुरू कर दिया है। इस बार किसान ने चेतावनी दी कि जब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक वह धरने से नहीं हटेगा और अनशन भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed