फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused who shot the farmer who was roaming freely

Baghpat News: खुलेआम घूम रहे किसान को गोली मारने वाले आरोपी

Mon, 06 Nov 2023 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
The accused who shot the farmer who was roaming freely
-नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। औसिक्का गांव में किसान को गोली मारने वाले आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे परिवार दहशतजदा है।

पीड़ितों ने बताया कि गत 27 अक्टूबर को बड़ौत से गांव लौटते समय हिलवाड़ी भट्ठे के पास औसिक्का निवासी सलीम पुत्र बशीर पर तीन बाइक सवार लोगों ने फायरिंग कर दी थी। एक गोली उसकी जांघ में लगी, दूसरी गोली उसके कान को छूते हुए निकल गई थी। इसके बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल सलीम को बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया था, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया था। घटना की सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम के अलावा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और समझौता न करने पर गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। आमिर, सोफिया, मोहम्मद शमी शामिल रहे।
विज्ञापन



वर्जन----
जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।- देवेेश कुमार सिंह इंस्पेक्टर बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed