फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused who gave triple talaq by speaking to his wife arrested

पत्नी को बोलकर तीन तलाक देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Feb 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The accused who gave triple talaq by speaking to his wife arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। गांव रटौल में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक युवक ने तीन बार तलाक कहकर पत्नी से संबंध विच्छेद कर लिया। उसके भाइयों और बहन ने भी पीड़िता के साथ अभद्रता की। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

गाजियाबाद जनपद के लोनी नगर निवासी इमराना का दो वर्ष पूर्व गांव रटौल निवासी युवक रियाजुद्दीन के साथ निकाह हुआ था। सोमवार की सुबह इमराना अपने परिजनों संग कोतवाली पहुंची। भाई शमशाद ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बहन की शादी में खूब दान दहेज दिया था। मगर, ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। दहेज में कार लाने का दबाव बनाकर उत्पीड़न कर रहे थे। रविवार को रियाजुदीन ने तीन बार तलाक कहकर उसकी बहन इमराना से संबंध विच्छेद कर लिया। शमशाद ने कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न और मुस्लिम विवाह विच्छेदन की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी रियाजुद्दीन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। बाकी सभी आरोपी अभी फरार है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed