फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused was rescued by beating the constable and the home guard

कांस्टेबल और होमगार्ड की पिटाई कर आरोपी को छुड़ाया

Sun, 17 Apr 2022 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
The accused was rescued by beating the constable and the home guard
- निवाड़ा की इंदिरा कालोनी में दंपती के बीच विवाद होने की सूचना पर पहुंचे थे दोनों
विज्ञापन

- आरोपी पति, उसके भाई के अलावा परिवार की चार महिलाओं ने की दोनों की पिटाई
- पुलिस ने सभी छह के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, चारों महिलाएं गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निवाड़ा की इंदिरा कॉलोनी में दंपती के बीच विवाद होने की शिकायत पर पहुंचे कांस्टेबल और होमगार्ड की पिटाई कर दी गई। हंगामे के बीच महिला को पीटने के आरोपी पति को छुड़ा लिया गया। कोतवाली से और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पिटाई करने की आरोपी चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने चारों महिलाओं सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।
निवाड़ा की इंदिरा कालोनी में रहने वाली महिला तबस्सुम ने रविवार को हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल कर सूचना दी कि उसका पति आमिर किसी अन्य महिला को लेकर चला गया था। वह अब वापस आया है और उसकी पिटाई कर रहा है। इस सूचना पर कोतवाली से कांस्टेबल देवेंद्र कुमार और होमगार्ड राजेश मौके पर पहुंच गए। दोनों ने आरोपी आमिर को पकड़ लिया और पूछताछ करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान आमिर और उसके भाई सोहेल ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनकी बहन शबनम, गुलशन, हिना व एक अन्य महिला महक ने भी कांस्टेबल और होमगार्ड की पिटाई की और आरोपी आमिर को अपने साथ ले गई। इसकी सूचना पर कोतवाली से और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और चारों महिलाओं शबनम, गुलशन, हिना व महक को पकड़ लिया जबकि आमिर व सोहेल फरार हो गए। पुलिस चारों को कोेतवाली ले आई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में कांस्टेबल देवेंद्र की शिकायत पर छह के खिलाफ पुलिस कर्मियों की पिटाई करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आमिर व उसके भाई को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed