{"_id":"f859f694bb67bc5128bdcf10858ce882","slug":"the-accused-priest-be-removed-from-the-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पुजारी को गांव से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी पुजारी को गांव से निकाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत के अमीनगर सराय में आठ वर्षीय किशोर से दुराचार का प्रयास करने के आरोपी पुजारी को पंचों ने मंगलवार को छह माह के लिए गांव छोड़कर चले जाने का फरमान सुनाया है। आरोपी पुजारी गांव से चला गया है।
क्षेत्र के एक गांव के धार्मिक स्थल में सोमवार की देर शाम बच्चे खेल रहे थे। आरोपी है कि धार्मिक स्थल का पुजारी एक किशोर को अपने साथ कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। किशोर के रोने की आवाज सुनकर वहां खेल रहे बच्चे कमरे में गए तो पुजारी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर शोर मचा दिया।
मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने आरोपी पुजारी की जमकर धुनाई की। इस मामले को लेकर गांव में मंगलवार की सुबह पंचायत हुई। पंचों ने पुजारी को छह माह के लिए गांव छोड़कर चले जाने का फरमान सुनाया। इस पर वहां पर सभी लोगों ने सहमति जताई।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी पुजारी गांव से चला गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति का कहना है कि पंचायत ने निर्णय लिया कि आरोपी पुजारी को छह माह तक गांव में नहीं रहने दिया जाएगा। उधर, डौला चौकी प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू का कहना है कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।