{"_id":"57c1e2e64f1c1b4a38d50082","slug":"the-4023-young-selected-for-medical","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जिलों के 4023 युवा मेडिकल के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जिलों के 4023 युवा मेडिकल के लिए चयनित
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती के दौरान मेडिकल परीक्षण के इंतजार में बैठे अभ्यर्थी।
- फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के जेवी डिग्री कॉलेज में चल रही सेना की भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी हो चुकी है। इसमें 4023 युवा मेडिकल के लिए पास हुए हैं। अब उनका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। इसका परिणाम आने के बाद ही कितने युवाओं का सेना में चयन हुआ है पता लग सकेगा।
जेवी कॉलेज में 20 से 26 अगस्त तक रामपुर, मुूरादाबाद, अमरेाहा, गौतमबुद्धनगर, शामली और बागपत जनपद के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 38731 युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। इसमें 4023 अभ्यर्थी पास हुए। अब इनकी मेडिकल परीक्षा की जा रही है जो 30 अगस्त तक चलेगी। कर्नल रजनीश मेहता ने बताया कि प्रात: तीन बजे से शारीरिक दक्षता में पास युवाओं का मेडिकल किया जा रहा है। कितने युवा इसमें पास होंगे, अभी इसको गोपनीय रखा जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा के बाद ही कितने बच्चे सेना के लिये पास हुए हैं। इनकी एक अंतिम सूची तैयार कर घोषणा की जाएगी। शनिवार को युवाओं का मेडिकल परीक्षण चलता रहा और इस परिधि में किसी भी प्राइवेट व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं दी गई।