फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tension, tension in Surajpur Mahanwa and Dudhabha

सूरजपुर महनवा और दुड़भा में गोकशी, तनाव

Wed, 15 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tension, tension in Surajpur Mahanwa and Dudhabha
मेहनवा और दुड़भा गांव में गोवंशो के अवशेष मिलने के बाद कोतवाल से विरोध प्रकट करते हिन्दु संगठन के - फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सूरजपुर महनवा और दुड़भा गांव में सोमवार की रात कुछ लोगों ने गोकशी कर अवशेष कुएं में फेंक दिए गए। दिन निकलने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो आक्रोश फैल गया। तनाव बढ़ने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पशु चिकित्सकों की टीम ने भी मौके पर जांच की। पुलिस ने महनवा में पांच और दुड़भा में दो गोवंश के अवशेषों को मिट्टी में दबवाया। उधर, हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सूरजपुर महनवा के ग्रामीणों ने शिव मंदिर से कुछ ही दूर संतू पुत्र विष्णु शर्मा और मास्टर रामकुमार के खेत में तीन जगह खून, रस्सी और सीरींज पड़ी देखी। निकट ही कुएं में पशुओं के अवशेष पड़े हुए थे। इसकी जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। हिंदु संगठनों के पदाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई और पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। ग्राम प्रधान राजीव शर्मा की सूचना पर एएसपी अनिल कुमार सिसौदिया, सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह, एसडीएम रामनयन सिंह, बागपत इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, चौकी प्रभारी संजीव शर्मा मौके पर पहुंचे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रविंद्र कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अरविंद गर्ग, डॉ रवि कसाना, डॉ निशांत वर्मा, डॉ सतेंद्र प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अवशेषों का गोवंशीय पशु के होने की पुष्टि की। एएसपी ने बताया कि अवशेष कुएं में दबवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, दुड़भा में गोवंशीय पशुओं के अवशेष एक खेत में पड़े मिले। ग्रामीण महेश आर्य, मोनू, देवेंद्र, रमेश, अक्षय शर्मा ने खुलासे की मांग की। पूर्व प्रधान योगेश शर्मा ने नाराजगी जताई। हिंदु जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सत्यवीर ठाकुर, दीपक मानव, राजीव राजपूत, अश्वनी और सौरभ चौधरी ने जल्द से जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे का इंजेक्शन देकर की जा रही गोकशी
अग्रवाल मंडी टटीरी। सड़कों पर घूमते आवारा गोवंशीय पशुओं को नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया जाता है। इसके बाद रस्सी से बांधकर गोकशी की जाती है। आरोपी ऐसे रास्तों को चुनते हैं, जहां रात के समय आवाजाही कम रहती है। एएसपी अनिल कुमार सिसौदिया का कहना है कि ऐसे कई गिरोह पर कार्रवाई हो चुकी है। लोनी के युवकों के नाम पहले सामने आ चुके हैं। मौके पर गाड़ी के टायर की निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि कटाने के बाद गोमांस को गाड़ी में ले जाया गया है।
खुलासा नहीं तो करेंगे आंदोलन
अग्रवाल मंडी टटीरी। भाजयुमो के नगराध्यक्ष सुधारस चौहान, बजरंग दल के विक्की चौधरी, विहिप के सुनील चौहान, भगवा पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, सचिन चौहान, हिंदू जागरण मंच के उपाध्यक्ष सत्यवीर ठाकुर तथा थाना संयोजक सौरव व सोनू ने कहा कि अगर जल्द खुलासा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। यह घटना पुलिस की लापरवाही से हुई है।
सांप के कारण अवशेष निकाले में करनी पड़ी मशक्कत
अग्रवाल मंडी टटीरी। गोवंशीय पशुओं के अवशेष जिस कुएं में मिले थे, उसमें एक सांप भी था। यह सांप अवशेषों के ऊपर बैठा था। इस पर पुलिस ने फायर बिग्रेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया। कुएं में रस्सी से सीढ़ी उतारी गई। सांप सीढ़ी पर चढ़ गया तो उसे बाहर निकाल कर खेत में छोड़ा गया। इसके बाद ही पुलिस ने कुएं से अवशेष निकाले। मास्टर रामकुमार के कहने पर अवशेषों को उनके कुएं में ही दबवा दिया गया। उधर, सांप को देखने के लिए कुएं के चारों तरफ भारी भीड़ लगी रही।

नशे का इंजेक्शन देकर गोकशी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पहले भी गोकशी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - अनिल कुमार सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed