फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Tension in Kotana over mosque construction, police deployed

यूपी: धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर गांव में तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस बल तैनात

Wed, 16 Jun 2021 05:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 16 Jun 2021 05:40 PM IST
सार

यहां धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर गांव में तनाव पैदा हो गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Baghpat News: Tension in Kotana over mosque construction, police deployed
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के बड़ौत में कोताना की हिंदू बस्ती में धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर गांव में तनाव हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कुछ लोगों का आरोप है कि धार्मिक स्थल का जबरदस्ती निर्माण किया जा रहा है और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हैं। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस को देखकर निर्माण करने वाले लोग भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने तहसील बड़ौत पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने जहां धार्मिक स्थल का निर्माण रुकवाने की मांग की है तो वहीं मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीण बालेश्वर कुमार, संदीप कुमार, मिन्टू, सुधीर, अनुज, विक्रम, प्रवेन्द्र, सुशील, रामपाल, प्रदीप, राजीव, सुनील, जोनी, सागर, मनीष का कहना है कि गांव में हिंदू बस्ती के बीच धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू किया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन एक विशेष समुदाय के कुछ लोग मारपीट पर उतारू हो गए। जिससे गांव में तनाव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने एसडीएम दुर्गेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा है। इसके बाद ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed