{"_id":"69c9877db92121090b0c08c4","slug":"tension-among-farmers-is-increasing-regarding-wheat-harvesting-they-will-meet-the-dm-baghpat-news-c-28-1-bag1001-149142-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गेहूं कटाई को लेकर किसानों में बढ़ रहा तनाव, डीएम से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गेहूं कटाई को लेकर किसानों में बढ़ रहा तनाव, डीएम से मिलेंगे
विज्ञापन
बागपत। गेहूं की कटाई को लेकर यूपी-हरियाणा के किसानों में तनाव बढ़ गया है। यमुना खादर में किसान गेहूं की फसल की रखवाली भी कर रहे हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को पाली, नंगला बहलोलपुर समेत अन्य गांवों के किसान डीएम से मिलेंगे।
यमुना खादर में उगाई गई गेहूं की फसल पर अब हरियाणा के किसान अपना दावा ठोकने लगे हैं। इसके चलते कई दिन पहले सोनीपत जिले के पबनेरा गांव के किसानों ने कोताना गांव के यमुना खादर में ट्रैक्टर चलाकर किसानों की 50 बीघा से अधिक फसल बर्बाद कर दी थी। इसमें शिकायत मिलने पर अफसरों ने जांच शुरू कर दी। इसके बाद सोनीपत के अफसरों के साथ किसान पाली गांव के यमुना खादर में पहुंच गए। वहां पर किसानों में नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलने पर आए अफसरों के हस्तक्षेप के बाद सोनीपत के अफसर और किसान वापस लौट गए।
इसके अलावा कुर्डी, नांगल, टांडा, मवीकलां, साकरौंद समेत अन्य गांवों के किसान भी गेहूं की फसल की रखवाली करने को मजबूर हैं। पाली गांव के सत्यपाल सिंह, रामभजन, प्रताप, गजेंद्र सिंह, प्रवेश आदि ने बताया कि समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम से मिलेंगे। इस मामले में एसडीएम अमरचंद वर्मा ने बताया कि दीक्षित अवार्ड को लेकर किसानों में विवाद चल रहा है। इसमें हरियाणा के राज्यों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही दोनों राज्यों के अफसरों की बैठक होगी। इसमें नियमानुसार समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।