{"_id":"6001db958ebc3e332851b956","slug":"tenders-will-be-submitted-by-february-2-for-the-construction-of-a-medical-college-baghpat-news-mrt5207158181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए दो फरवरी तक जमा होंगे टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए दो फरवरी तक जमा होंगे टेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बागपत के मीतली गांव में प्रस्तावित है मेडिकल कॉलेज
- जिले में दो सौ करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिले के मीतली गांव में मेडिकल कॉलेज के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से निर्माण कार्य कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने दो फरवरी तक टेंडर आमंत्रित किए हैं।
प्रदेश के 16 जिलों में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया गया था। बागपत में मीतली गांव में मत्स्य विभाग की करीब 13 एकड़ और जिला संयुक्त चिकित्सालय की खाली जमीन पर प्रस्ताव भेजा गया था। मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर अल्पसंख्यक विभाग की ओर से बजट खर्च किया जाएगा, जबकि निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग कराएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 जनवरी से टेंडर जमा होने शुरू होंगे और दो फरवरी तक जमा किए जा सकेंगे। मेडिकल कॉलेज का निर्माण दो सौ करोड़ रुपये की लागत से होना है।
16 जिलों में बनने हैं मेडिकल कॉलेज
बागपत। सरकार ने 16 जिलों में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का एलान किया था। इनमें बागपत, बलिया, भदोही, चित्रकूट, हमीरपुर, हाथरस, कासगंज, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, रामपुर, संभल, संत कबीरनगर, शामली और श्रावस्ती को मेडिकल कॉलेज के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
यह है नियम, इतनी चाहिए जमीन
बागपत। नियम है कि जिला अस्पताल के 10 किमी की परिधि में न्यूनतम 15 एकड़ जमीन होनी चाहिए। यह जमीन ग्राम सभा, प्राधिकरण या निजी भी हो सकती है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास अपनी 15 एकड़ जमीन नहीं है। इसी वजह से मीतली गांव की जमीन को चिह्नित किया गया था।
किसने क्या कहा
- सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण से आसपास के जिलों को भी लाभ मिलेगा। जल्द से जल्द निर्माण कराया जाएगा।
- सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। मीतली में जमीन चिह्नित है।