फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ten vehicles collided on EPE and National Highway, one dead and eight injured

Baghpat News: ईपीई और नेशनल हाईवे पर दस वाहन भिड़े, एक की मौत और आठ घायल

Fri, 27 Dec 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 27 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ten vehicles collided on EPE and National Highway, one dead and eight injured
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर यमुना पुल के पास और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के कारण दस से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें एक अज्ञात युवक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों का सोनीपत के अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और इसका कहर भी सड़कों पर देखने को मिला। कोहरे के कारण सुबह करीब दस बजे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर यमुना पुल के पास एक कार के अचानक ब्रेक लगाने पर छह गाड़ियां आपस में भिड़ने से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसों में सात लोग घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सोनीपत के अस्पताल में पहुंचाया। जहां एक घायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके अलावा बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बंधन बैंक के पास कट पर बागपत निवासी सोनू और निवाड़ा निवासी अरशद की कारों में भिड़ंत हो गई। गमीनत रहीं कि दोनों कार सवार बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरा हादसा रिवर पार्क के समीप हुआ। जहां घने कोहरे के चलते खेकड़ा के संदीप की कार नेशनल हाईवे किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इसके अलावा ट्योढ़ी गांव के पास ईंट ढोने वाले ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार संजय, उसकी पत्नी पिंकी घायल हो गए। घायल संजय और पिंकी का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed