फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tempo reflex, 12 injured

टेंपो पलटा, 12 घायल

Sat, 27 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 27 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tempo reflex, 12 injured
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित निवाड़ा गांव के पास ईंट ढोने वाले ट्रक की टक्कर से टेंपो पलट गया। इसमें छात्राओं समेत 12 यात्री घायल हो गए। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही हंगामा कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


बागपत से टेंपो सवारी लेकर बड़ौत की ओर जा रहा था। जैसे ही टेंपो निवाड़ा गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रहे ईंट ढोने वाले ट्रक ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे टेंपो हाईवे पर पलट गया। सवारियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों और वाहन चालकों ने घायलों को टेंपो से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घायलों में निवाड़ा गांव की हाईस्कूल की छात्रा गुलफ्शा, 12वीं की छात्रा रसीम, गुलफ्शां के अलावा सोनीपत निवासी महिला संतरा देवी, उसका बेटा प्रियांश (13), देवरानी सुशीला, भतीजा ढाई वर्षीय देवीलाल, बागपत शहर निवासी साजिद (10), आकिल (12), रमजान समेत 12 लोग घायल हो गए। घायल छात्राएं परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। उधर आरोपी चालक, ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने हंगामा कर पुलिस से आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से फरार हुआ चालक
बागपत। लोगों का कहना है कि टेंपो में टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वहां से चला गया। सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लोगों के चले जाने के बाद आरोपी चालक दोबारा अपने ट्रक के पास पहुंचा और ट्रक से सामान निकालकर आराम से बाइक पर बैठकर फरार हो गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस समय पर वहां पर पहुंच जाती हो आरोपी चालक पकड़ा जाता। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed