फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Temple is a means of connecting one's self with oneself: Atvir Muni

मंदिर स्वयं से स्वयं का नाता जोड़ने का माध्यम : अतिवीर मुनि

Mon, 28 Mar 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Temple is a means of connecting one's self with oneself: Atvir Muni
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आयोजित धर्म सभा में आचार्य अतिवीर मुनिराज ने कहा कि मंदिर स्वयं से स्वयं का नाता जोड़ने के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। जब तक हम स्वयं से स्वयं का नाता नहीं जोड़ेंगे, तब तक हम चारों गतियों में दौड़ लगाते रहेंगे। कभी भी सच्चे आनंद को प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

आचार्य अतिवीर मुनिराज ने कहा कि धर्म की प्रथम सीढ़ी सम्यक दर्शन है। जिनेंद्र प्रभु किसी भी कार्य में कर्ता नहीं है, वह तो अष्ट कर्मों से मुक्त हो चुके है। उन्होंने अपनी आत्मा में स्थित अनंत गुणों को प्रकट कर लिया है। हमें जिन प्रतिमा का आवलंबन लेकर स्वयं के आत्मगुणों को प्रकट करना चाहिए। सभी को भगवान वीतराग के बताए मार्ग पर चलकर सच्चे सुख को प्राप्त करना चाहिए। स्वयं को आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा में अग्रसर करना चाहिए, तभी मानव कल्याण संभव है। इस दौरान नरेश जैन, समीर जैन दिल्ली, सुमेर जैन, जिनेश जैन, अंकुश जैन, नमन जैन, आकाश जैन, मोहित जैन, शुभम जैन, आशीष जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed