फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tell your mind to the Prime Minister on NRC

एनआरसी पर प्रधानमंत्री को बताइए अपने मन की बात

Sat, 04 Jan 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tell your mind to the Prime Minister on NRC
बागपत। नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों के मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता डोर टू डोर जा रहे हैं। देशभर में हुए विरोध के बीच कार्यकर्ता अब आमजन से प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखवा रहे हैं। एनआरसी पर लोगों की इन प्रतिक्रियाओं को संगठन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून पर पूर्वोत्तर के राज्यों से विरोध शुरू हुआ, इसके बाद नई दिल्ली और लखनऊ होते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विरोध के स्वर उठे। कांग्रेस लोगों के बीच पहुंचकर सियासत के तीर चला रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कभी लखनऊ कभी बिजनौर, कभी मेरठ और कभी मुजफ्फरनगर पहुंच रही है।
विज्ञापन

इसके उलट अब भाजपा ने भी आमजन का समर्थन जुटाने का फार्मूला तय कर लिया है। नागरिकता कानून पर भाजपा ने अलग से कमेटी बनाई है। कमेटी लोगों के बीच पहुंच रही है। सबसे दिलचस्प यह है कि लोगों से मुलाकात के दौरान एनआरसी पर चर्चा की जाती है। लोगों के जो भाव और विचार हैं, वह एक पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखवाए जा रहे हैं। ताकि भाजपा इस मुद्दे पर जनसमर्थन हासिल कर सके। प्रत्येक जिले की कमेटी को पत्र लिखवाने की जिम्मेदारी दी गई है। गोष्ठियों का सिलसिला शुरू हो गया हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्री जागरूकता अभियान पर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के नाम लिखवा रहे पत्र
बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर का कहना है कि पत्र लिखवाए जा रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों के मन की बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य संगठन की ओर से तय किया गया है। प्रयास है कि जिले से सबसे अधिक पत्र प्रधानमंत्री तक एनआरसी के समर्थन में भिजवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed