फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tell policemen tips to avoid stress

पुलिसकर्मियों को तनाव से बचने के सुझाव बताए

Mon, 19 Aug 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tell policemen tips to avoid stress
बागपत पुलिस लाइन स्थित सभागर में आयोजित कार्यशाला में पुलिसकर्मी व पुलिस अधिकारियों को संबोधित - फोटो : BAGHPAT
पुलिसकर्मियों को तनाव से बचने के सुझाव बताए
विज्ञापन

बागपत। पुलिसकर्मियों के तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस में लंबी सेवा देने वाले पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि सकारात्मक रहें। हमेशा सच बोलें क्योंकि झूठ बोलने से कोई भी व्यक्ति हो उसका तनाव बढ़ता है। इसके साथ ही जीवन में अपनी रुचि के अनुरूप योग, ध्यान और प्राणायाम को अपनाएं।
पिछले कुछ समय से तनाव के कारण हो रही घटनाओं के मद्दनेजर पुलिस लाइन स्थित सभागार में तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सांसद ने कहा कि तनाव के कई कारण हैं। पुलिस एक पब्लिक सर्विस है। इसमें काम बढ़ा है। इस कारण हर पुलिसकर्मी तनाव में है। जो पुलिस कर्मी झूठ बोलता है, वह अधिक तनाव में रहता है और जो सच बोलता है वह कम तनाव में होता है। वर्तमान माहौल में व्यक्ति दोहरा चरित्र जीने से तनाव रहता है। तनाव बीमारी के कारण भी हो सकता है। कांस्टेबल, हैड कांस्टेबल, दरोगा, इंस्पेक्टर महसूस करते हैं कि वह अच्छा काम कर रहे है, लेकिन अधिकारी उनका सहयोग करेंगे या नहीं। इस कारण तनाव रहने लगता है। उन्होने कहा कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के संगम का नाम ही जीवन है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रति योग, व्यायाम, मेडिटेसन, एक्सरसाइज करनी जरूरी है।
विज्ञापन

मेरठ के मेडिकल कालेज से मनोवैज्ञानिक डॉ. स्वाति ने कहा कि मानसिक तनाव आम बात है। हर व्यक्ति तनाव से ग्रसित है। इसे समाप्त करने के लिए अपने अंदर सकारात्मक विचार लाने बहुत जरूरी है। नकारात्मक विचारों को लंबे समय तक नहीं रखना चाहिए। तनाव के कारण अवसाद, बेचैनी, पागलपन, हाई बल्ड प्रेसर, पेट की बीमारी व सिरदर्द होने लगता है। जब भी तनाव में हो तो योगा, मेडिटेशन, दौड़, डांस, गाना आदि जो भी पसंद हो करना शुरू कर दें। इससे ध्यान भटक जाएगा और तनाव कम होगा। हमें अपनी विचारधारा को भी बदलना होगा। अपने नजदीकियों से सभी बातें शेयर करें। समय प्रबंधन पर ध्यान दें। मन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन करते हुए एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस राष्ट्र सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है। बिना अवकाश भी कार्य करती है। त्योहारों पर छुट्टी नहीं मिलती। इस कारण पुलिस कर्मी तनाव का शिकार होते है। इसलिए किसी भी माध्यम से जीवन में तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें। एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ सिटी ओमपाल सिंह, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह, सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह, आरआई किशोर रौतेला, थाना प्रभारी उमेश रोरिया, रावेंद्र कुमार यादव, नरेश कुमार, उमेश कुमार पांडेय, रवेंद्र पंत, चितवन कुमार, धर्मेन्द्र सिंह संधू, रमेश सिंह सिधू, महिला थानाध्यक्ष नेहा चौहान समेत दरोगा, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल उपस्थित रहे।
पुलिसकर्मियों को बच्चों के जन्मदिन की बधाई दें थाना प्रभारी : सांसद
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि सभी थाना प्रभारी एक पर्सनल रजिस्टर तैयार करें। इसमें थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के नाम, उनके परिवार के सदस्यों के नाम, बच्चों का जन्मदिन के बारे में लिखकर रखें। बच्चों के जन्मदिन पर उसे बधाई दें। अगर हो सके तो उसे छुट्टी देकर घर भेज दें। पुलिस अधिकारी पब्लिक के सामने अधिनस्थों को डांटें नहीं। जैसा व्यवहार हम दूसरों से चाहते है, वैसा ही व्यवहार दूसरों के साथ भी करना सीखे। इससे तनाव कम हो पाएगा। रिटायर्ड पुलिस कर्मियों के साथ बैठक करें और रिटायर्ड होने के बाद आने वाली परेशानियों के बारे में जाने।

सम्मानित पुलिसकर्मियों का किया अभिनंदन
बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने 15 अगस्त पर उत्कृष्ट एवं सरहानीय सेवा के लिए सम्मानित किए गए एसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत अन्य पुलिस कर्मियों का अभिनंदन किया। उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed