{"_id":"620a91b5091c9b7f3c2fa4ef","slug":"telemedicine-facility-will-be-regularized-baghpat-news-mrt5768819100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित की जाएगी टेली मेडिसिन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित की जाएगी टेली मेडिसिन सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में कक्ष बनाकर, चिकित्सकों की नियमित लगाई जाएगी ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण शुरू हुई टेली मेडिसिन की सुविधा नियमित की जाएगी। इसके लिए जिला अस्पताल में कक्ष बनाकर चार चिकित्सक व अन्य स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। कॉल सेंटर की तरह व्यवस्थित करके टेली मेडिसिन सेंटर चलाया जाएगा। लोग सेंटर पर कॉल करके विशेषज्ञों से बीमारी व दवा संबंधी परामर्श ले सकेंगे। टेली मेडिसिन सेंटर चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपकरणों की खरीददारी की जा रही है।
कोरोना संक्रमण बढ़ने पर लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए टेली मेडिसिन सेवा शुरू की गई थी। इसके अलावा लोगों को चिकित्सा सुविधा व परामर्श देने के लिए सभी सीएचसी पर सीएचओ नियुक्त किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकों के नंबरों की सूची जारी की गई थी। अब टेली मेडिसिन सेंटरों को नियमित करने की तैयारी की जा रही है। जिला अस्पताल में टेली मेडिसिन सेंटर बनाकर चार चिकित्सक व अन्य स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। सेंटर पर तैनात चिकित्सक लोगों को फोन पर उपचार संबंधी सलाह देंगे। सेंटर शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपकरण की खरीद करने की तैयारी की जा रही है। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि टेली मेडिसिन सेंटर शुरू होने पर लोग कोरोना काल की तरह कभी भी फोन पर बीमारी व उपचार संबंधी सलाह ले सकेंगे।