फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teenager was murdered by strangulation in Sheikhpura

शेखपुरा बालिका हत्या प्रकरण में एक को तमंचे कारतूस सहित दबोचा

Mon, 10 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager was murdered by strangulation in Sheikhpura
बिनौली। शेखपुरा गांव में शनिवार को 13 वर्षीय किशोरी की गला दबाकर कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने शव बोरे में बंद करके सेवानिवृत्त सैनिक के मकान की छत पर रख दिया था। वहीं, पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शेखपुरा गांव निवासी नाजिम पुत्र सईद ने अपने चचेरे भाई शकील पुत्र कलवा व रिश्तेदार एजाज पुत्र महताब निवासी मुश्तफाबाद लोनी के साथ मिलकर शनिवार को अपनी 13 वर्षीय बहन शहनुमा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उन्होंने रंजिश के चलते पड़ोसी सेवानिवृत्त सनव्वर अली को फंसाने की नीयत से किशोरी के शव को बोरे में बंद करके उसके मकान की छत पर रख दिया था। किशोरी की हत्या चरित्र पर शक होने के चलते की थी।
विज्ञापन

उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए सेवानिवृत्त सैनिक व उसके पुत्र पर शक जताया था। पुलिस ने रविवार रात्रि में घटना का खुलासा कर दिया। जिसमें बालिका के भाई नाजिम ने तहेरे भाई व रिश्तेदार की मदद से बहन की हत्या कर शव को बोरे में बंद किया। इसके बाद सनव्वर अली को फंसाने की नीयत से बोरे को उसके मकान की छत पर ले जाकर रखना कबूल किया। पुलिस ने घटना में लिप्त एजाज को तमंचा व दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर बागपत न्यायालय में पेश किया। हत्या का खुलासा उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। इसके बाद बिनौली पुलिस कार्रवाई मेें जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed