फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teenager kidnapped

सामान लेने गई किशोरी का अपहरण

Tue, 29 Mar 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 29 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
बागपत के सरूरपुर गांव से बड़ौत में सामान लेने गई किशोरी का अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने रिश्तेदारी के एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी। 
विज्ञापन

 

छपरौली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी  सरूरपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। पुलिस के अनुसार रविवार को किशोरी बड़ौत में सामान लेने के लिए गई थी। इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। देर शाम तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी  तो पता चला उसे रिश्तेदारी का ही एक युवक अपहरण करके ले गया है। तलाश करने पर न किशोरी का पता चला और न ही आरोपी युवक का। परिजनों ने सोमवार को कोतवाली में पहुंचकर किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों ने इस संबंध में शिकायत की है। जल्द ही लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


अश्लील हरकत के विरोध पर परिवार पर हमला
बागपत। बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी दफ्तर में दिए शिकायती पत्र में कहा 23 मार्च को गांव के ही पांच युवक उनके मकान का मैन दरवाजा खोलकर मकान में घुस आए थे। आरोप है उसकी बेटी के साथ आरोपियों ने अश्लील हरकत की। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर कमरे में टीवी देख रहे परिवार के लोगों ने किसी तरह उसकी इज्जत बचाई। विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया था। इससे उनके पति की अभी हालत गंभीर बनी है।  शिकायत करने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है पुलिस की मिलीभगत से घटना हुई है। उन्होंने एसपी से हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed