फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teenager bathing in Yamuna drowned after slipping his foot, died

Baghpat News: यमुना में नहा रहा किशोर पैर फिसलने से डूबा, मौत

Wed, 31 May 2023 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Teenager bathing in Yamuna drowned after slipping his foot, died
छपरौली (बागपत)। यमुना नदी में नहाते समय कस्बे की पट्टी धनकोशिया का किशोर पैर फिसलने से डूब गया, जिसमें किशोर की मौत हो गई। गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से निकाला।
विज्ञापन

कस्बे की पट्टी धनकोशिया का रहने वाला सादिन (16) पुत्र इमरान मंगलवार को यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से सादिन गहरे चला गया और डूबने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गोताखोरों के साथ स्थानीय लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से निकाला। किशोर की मौत होने से परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि रतन का कहना है कि यमुना में डूबने से किशोर की मौत होने की जानकारी होने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। मृतक के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed