फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Team indicated to set up ethanol plant in Ramala Mill

रमाला मिल पहुंची दिल्ली की टीम,मिल में एथनॉल प्लांट लगाने के दिए संकेत

Sat, 02 Apr 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Team indicated to set up ethanol plant in Ramala Mill
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला में शनिवार को दिल्ली से आई फेडरेशन की एक टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने मिल परिसर का भ्रमण कर गोदाम और मिल में एथनॉल प्लांट, बायोगैस प्लांट लगाने के लिए मिल प्रबंधक से वार्ता की। टीम इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर सरकार को सौंपेगी। मिल में एथनॉल प्लांट लगने के संकेत से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण करने के लिए नेशनल फेडरेशन नई दिल्ली की टीम यहां पहुंची। प्रबंध निदेशक डॉ. प्रकाश पी सिंह नायकनावरे के नेतृत्व में टीम ने रमाला सहकारी चीनी मिल का भ्रमण किया। टीम में प्रमुख सदस्य केवीएन सेठी, वित्तीय सलाहकार सुमित झा, सचिव के मुरलीधर चौधरी, तकनीकी सलाहकार एके श्रीवास्तव, सहायक सचिव अंजू खुराना ने मशीनों की स्थिति का जायजा लिया। मिल के गोदाम और परिसर को भी देखा। पूरी जांच पड़ताल के बाद टीम के सदस्यों ने मिल के आसपास के खेतों की मिट्टी भी देखी। टीम ने मिल में गन्ना लेकर आए किसानों से भी बातचीत कर उनकी समस्या सुनीं। फेडरेशन के अधिकारियों ने कहा कि मिल की व्यवस्था को देखते हुए सहकारी चीनी मिल रमाला में को एथनॉल प्लांट ओर बायोगैस प्लांट लगाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे मिल की आमदनी बढे़गी ओर किसानों का समय पर भुगतान होगा। टीम के साथ सहकारी चीनी मिल के प्रबंधक आरबी राम, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के प्रधान प्रबंधक सुनील आहरी, मुख्य अभयंता डीके द्विवेदी, उप प्रबंधक जीके पोद्दार, मुख्य गन्ना अधिकारी अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed