{"_id":"60086e158ebc3e31cb149f78","slug":"team-b-won-the-cricket-competition-baghpat-news-mrt5215123112","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम बी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम बी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
भारत एकेडमी टटीरी की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
निशांत चुने गए मैन आफ दी सीरीज, बैजू को मैन ऑफ दी मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। सूरजपुर महनवा गांव में बुधवार को भारत एकेडमी टटीरी की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें टीम बी ने फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। निशांत को मैन आफ द सीरीज और बैजू को मैन आफ दी मैच चुना गया।
एकेडमी संचालक मोहित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच टीम ए व टीम बी के बीच हुआ। टीम बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ए 72 रनों पर सिमट गई। दूसरा मैच टीम सी व टीम डी के बीच खेला गया। इसमें टीम सी ने पहलेे बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए। टीम डी ने 41 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में फाइनल मैच टीम बी व टीम डी के बीच खेला गया। टीम बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम डी 95 रनों पर सिमट गई। इस तरह टीम बी ने फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता में निशांत को मैन ऑफ दी सीरीज और बैजू को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। इनके अलावा नितिन कुमार को बेस्ट बॉलर व भानु प्रताप को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। समाजसेवी पंडित अंकुर शर्मा व रोहित गोयल ने विजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में नीरज, रवि, फरमान, तनु, सचिन, आकाश, सन्नी, मनीष, अंकुर, चिराग, मोनू का सहयोग रहा।