{"_id":"651eacc9b9bb46fd4e033d04","slug":"teachers-will-protest-on-october-9-for-restoration-of-old-pension-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-5921-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नौ अक्तूबर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना देंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नौ अक्तूबर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना देंगे शिक्षक
विज्ञापन
-शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने धरने को सफल बनाने के लिए विद्यालयों में किया जनसंपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षक महासंघ की ओर से नौ अक्तूबर को शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति और जीपीएफ के भुगतान की मांग को लेकर लखनऊ में धरना देंगे। धरने को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विद्यालयों में जनसंपर्क किया। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह, जिला मंत्री सतवीर सिंह, संरक्षक इंद्रपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को देव नागरी इंटर कालेज खट्टा प्रहलादपुर और नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में जनसपंर्क किया। नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में बैठक कर धरने को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धरने में पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की पदोन्नति और जीपीएफ के आवदेन कई साल से लटके पड़े हैं। उन्होंने मांगों को लेकर शिक्षकों के धरने को सफल बनाने के लिए एकजुटता दिखाने का आह्वान किया।