फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   teachers transfer

डॉक्टरों की रिपोर्ट पर ही मिलेगा शिक्षकों को तबादला

Tue, 17 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
teachers transfer
डॉक्टरों की रिपोर्ट पर ही मिलेगा शिक्षकों को तबादला
विज्ञापन

बागपत। गंभीर रोग बताकर ट्रांसफर की मांग करने वाले शिक्षकों की स्वास्थ्य की जांच के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टरों का पैनल तैयार कर दिया गया है। तीन डॉक्टरों को जिम्मेदारी दी गई है। पैनल की रिपोर्ट के बाद ही स्थानांतरण होगा।

परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त शिक्षक गंभीर बीमारी का हवाला देकर तबादले की मांग करते हैं। अब इसके लिए डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। इसमें तीन डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही शिक्षक का तबादला होगा। सीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मेडिकल के शिक्षकों के आवेदन पहुंच रहे है। गंभीर बीमारी का भी हवाला दिया जा रहा है। इसकी जांच डॉक्टरों के पैनलों से करवाई जाएगी। इसके लिए जिला अस्पताल में बोर्ड का गठन कर दिया है। इसमें सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह अपनी ओर से डॉक्टरों की नियुक्ति करेंगे। उधर, सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें महिला चिकित्सा अंजू बाला, डॉ. दीपक और डॉ. जितेंद्र कुमार को इसकी जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed