फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers threw BDO out of school, accused of threat

Baghpat News: बीडीओ को शिक्षकों ने स्कूल से बाहर निकाला, धमकी का आरोप

Fri, 31 Jan 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 31 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teachers threw BDO out of school, accused of threat
बड़ौत (बागपत)। कंडेरा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में निरीक्षण करने पहुंची बीडीओ बड़ौत ज्योतिबाला को शिक्षकों ने निरीक्षण की अनुमति नहीं होने की बात कहते हुए बाहर निकाल दिया। बीडीओ ने शिक्षकों पर अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप भी लगाया है। इस मामले में बीएसए ने जांच के लिए समिति गठित की।
विज्ञापन

बड़ौत ब्लॉक की बीडीओ ज्योति बाला मंगलवार को निरीक्षण करने के लिए कंडेरा के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में पहुंची। बीडीओ के साथ सचिव गौरव राठी व पुलिस कर्मी भी मौजूद था। बीडीओ को वहां एक शिक्षक मेज पर सिर रखकर सोता मिला और बच्चे बाहर खेल रहे थे। बीडीओ ने शिक्षक से इस तरह बच्चों के खेलने का कारण पूछा तो उसने बताया कि कक्षा आठ के बच्चों की परीक्षा थी और वह उसमें लगे थे।
विज्ञापन

बीडीओ को कक्षा आठ के बच्चों की कॉपियों में कक्षा छह व सात लिखा मिला। बीडीओ ने शिक्षक से कहा कि स्कूल में बच्चों को अपनी शिक्षा का ज्ञान भी नहीं है। बीडीओ ने आरोप लगाया कि शिक्षक इस पर भड़क गए और उनको स्कूल में केवल मिड-डे-मील की जांच का अधिकार होने की बात कहते हुए स्कूल से बाहर निकलने के लिए कह दिया। बीडीओ से बार-बार परिचय मांगा गया और वहां उनके बीच नोकझोंक होने पर दूसरे शिक्षक वहां आ गए। आरोप है कि उस शिक्षक ने भी उनके साथ अभद्रता की और उनको धमकी दी। वह वहां से वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सचिवों को लेकर विकास भवन पहुंची बीडीओ
बीडीओ बड़ौत ने इस मामले में डीडीओ व सीडीओ को किनारे करते हुए सीधे डीएम को पत्र भेज दिया। बीएसए व सीडीओ को केवल उस पत्र की कॉपी भेजी गई। इसमें बुधवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो बीडीओ अपने साथ कई सचिव को लेकर विकास भवन में सीडीओ के पास पहुंच गई। सीडीओ को बताया कि कंडेरा के उस स्कूल में पहले भी खेल के सामान के बंटवारे को लेकर मारपीट हो चुकी है और शिक्षकों की पुलिस में शिकायत की गई थी।
- सचिव व सुरक्षाकर्मी देखते रहे पूरा नजारा
कंडेरा के स्कूल में जिस समय बीडीओ व शिक्षकों के बीच विवाद हो रहा था और उनके बीच नोकझोंक हो रही थी तो दो सचिव व सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। मगर, किसी ने विवाद शांत कराने का प्रयास नहीं किया। इसको लेकर भी बीडीओ ने नाराजगी जताई।
- बीएसए ने कमेटी बनाकर शुरू कराई जांच
बीएसए गीता चौधरी ने इस मामले में सीडीओ नीरज श्रीवास्तव के बात करने पर बीईओ मुख्यालय, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग, बीईओ बड़ौत की एक कमेटी जांच के लिए बनाई है। बीएसए ने एक दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा सके। इस मामले में अधिकारियों की समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- शिक्षकों ने बीडीओ पर आरोप लगा की शिकायत

शिक्षक जितेंद्र तोमर का कहना है कि एक सप्ताह पहले हमारे स्कूल में सचिव आया था जो वीडियो बनाकर अभद्रता करने लगा। उसे कहा कि तुम स्कूल का निरीक्षण नहीं कर सकते। इसके बाद मंगलवार को वह बीडीओ को लेकर आया था। मैंने जब स्कूल में दो पुलिस वालों व चार-पांच लोगों को देखा तो मैं वहां चला गया। मैंने बीडीओ को नमस्ते की और उनसे परिचय मांगते हुए बैठने के लिए कहा। इस पर वह भडक़ गईं और देखने की धमकी देने लगी। उन्होंने शिकायत में जो वीडियो दी है, वह एडिट करके दी गई हैं। हमने भी बीडीओ के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed