फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers struggling with financial crisis due to non-payment of salary

तीन माह से बिना वेतन काम करने को मजबूर है पालीटेक्निक के शिक्षक

Mon, 06 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teachers struggling with financial crisis due to non-payment of salary
बड़ौत। दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक कॉलेज के शिक्षक गत मार्च से बिना वेतन काम करने के लिए मजबूर हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार को शिक्षकों ने प्राविधिक शिक्षा निदेशक को चिट्ठी भेजकर जल्द से जल्द वेतन भुगतान दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर में बड़का रोड पर दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक कॉलेज है। जिसमें प्रधानाचार्य सहित 27 कर्मचारी शिक्षण कार्य से संबंधित हैं। अनुदानित पॉलीटेक्निक कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉ. दीपक गौतम ने बताया कि गत मार्च से वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। इस संबंध में कई बार प्रधानाचार्य सहित अन्य विभागीय अफसरों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि वेतन भुगतान न होने से आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में प्राविधिक शिक्षा उप्र कानपुर के निदेशक को चिट्ठी भेजकर जल्द से जल्द वेतन भुगतान दिलाए जाने की मांग की। वेतन संबंधी मांग करने वालों मेँ डाू. दीपक गौतम, विनोद कुमार, मुकेश चौधरी, दिनेश कुमार शर्मा, रणजय लांबा, हरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र, अशोक कुमार, प्रदीप गुप्ता, एसके विमल, संजीव सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed